Move to Jagran APP

बड़े प्रोजेक्टों पर सरकार का जताया आभार

पंजाब सरकार द्वारा पेश बजट में जिले के लिए 4 मुख्य प्रोजेक्ट मंजूर करके शहर वासियों को बड़ी राहत प्रदान की है। यह जहां मुख्यमंत्री कैप्टन व राजस्व मंत्री की दूरदर्शी सोच का नतीजा है वहीं कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के प्रयासों की सफलता को भी दर्शाता है। इसके लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता शहर वासियों की तरफ से मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री एवं अरोड़ा का धन्यवाद करते हैं। उक्त बात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप नंदा ने समारोह को संबोधित करते हुए कही।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 04:08 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 04:08 PM (IST)
बड़े प्रोजेक्टों पर सरकार का जताया आभार
बड़े प्रोजेक्टों पर सरकार का जताया आभार

जेएनएन, होशियारपुर : पंजाब सरकार द्वारा पेश बजट में जिले के लिए 4 मुख्य प्रोजेक्ट मंजूर करके शहर वासियों को बड़ी राहत प्रदान की है। यह जहां मुख्यमंत्री कैप्टन व राजस्व मंत्री की दूरदर्शी सोच का नतीजा है वहीं कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के प्रयासों की सफलता को भी दर्शाता है। इसके लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता शहर वासियों की तरफ से मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री एवं अरोड़ा का धन्यवाद करते हैं। उक्त बात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप नंदा ने समारोह को संबोधित करते हुए कही। डॉ. नंदा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की मेहनत के चलते बजट में होशियारपुर को रेलवे ओवरब्रिज, कम्युनिटी हॉल, कैंसर अस्पताल के लिए 20 करोड़ रुपये तथा फूड स्ट्रीट मिलने में सफलता मिली है। मौके पर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री व राजस्व मंत्री से भेंट करके अहम प्रोजेक्ट होशियारपुर को देने की मांग की। आज उनके प्रयास पूरी तरह से सफल होते दिख रहे हैं। पिछले दिन कैबिनेट मंत्री नवजोत ¨सह सिद्धू होशियारपुर के विकास के लिए 101 करोड़ रुपये देकर गए थे। मौके पर कुल¨वदर ¨सह हुंदल पार्षद, सु¨रदर ¨सह सिद्धू, हरीश आनंद, रमेश, दिनेश वालिया, अरुण बीटन, सु¨रदर बीटन, परवीन गुप्ता, चेतन अरोड़ा, रवि शर्मा, अमरीक चौहान, कमल, खरैती लाल, मनमोहन कपूर, कुलदीप अरोड़ा, राहुल, नरेश कुमार, अमरजीत, गोल्डी, व¨रदर, अशोक, नवदीप ओहरी व अशोक मेहरा प्रोजेक्ट मंजूर करवाने के लिए कैबिनेट मंत्री अरोड़ा का धन्यवाद किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.