Move to Jagran APP

वट सावित्री व्रत से पति पर आने वाले संकट टल जाते हैं: स्वामी महेश

वट सावित्री व्रत के अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर फतेहपुर में तपोमूर्ति स्वामी महेश पुरी ने प्रवचन किए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 11:25 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 11:25 PM (IST)
वट सावित्री व्रत से पति पर आने वाले संकट टल जाते हैं: स्वामी महेश
वट सावित्री व्रत से पति पर आने वाले संकट टल जाते हैं: स्वामी महेश

संवाद सहयोगी, दातारपुर: वट सावित्री व्रत के अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर फतेहपुर में तपोमूर्ति स्वामी महेश पुरी ने प्रवचन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस दिन सभी सुहागन महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार कर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। वट सावित्री का व्रत समस्त परिवार की सुख-संपन्नता के लिए किया जाता है।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार इस दिन महिलाएं सुबह उठकर नित्यकर्म से निवृत होने के बाद स्नान आदि कर शुद्ध हो जाएं। फिर नए वस्त्र पहनकर, सोलह श्रृंगार करें। इसके बाद पूजन की सारी सामग्री को एक प्लेट में रख लें। फिर वट (बरगद) वृक्ष के नीचे सफाई करने के बाद वहां सभी सामग्री रखने के बाद स्थान ग्रहण करें। इसके बाद सबसे पहले सत्यवान और सावित्री की मूर्ति को वहां स्थापित करें। फिर अन्य सामग्री जैसे धूप, दीप, रोली, भिगोए चने, सिदूर आदि से पूजन करें।

स्वामी महेश ने कहा कि मद्र देश के राजा अश्वपति को पत्नी सहित संतान के लिए सावित्री देवी का विधिपूर्वक व्रत तथा पूजन करने के पश्चात पुत्री सावित्री की प्राप्ति हुई। फिर सावित्री के युवा होने पर एक दिन अश्वपति ने मंत्री के साथ उन्हें वर चुनने के लिए भेजा। जब वह सत्यवान को वर रूप में चुनने के बाद आईं तो उसी समय देवर्षि नारद ने सभी को बताया कि महाराज द्युमत्सेन के पुत्र सत्यवान की शादी के 12 वर्ष पश्चात मृत्यु हो जाएगी। इसे सुनकर राजा ने पुत्री सावित्री से किसी दूसरे वर को चुनने के लिए कहा मगर सावित्री नहीं मानी। नारद से सत्यवान की मृत्यु का समय ज्ञात करने के बाद वह पति व सास-ससुर के साथ जंगल में रहने लगी।

निष्ठा व विवेक का मिलता है परिचय

इसके बाद नारद जी की बताए समय के कुछ दिनों पूर्व से ही सावित्री ने व्रत रखना शुरू कर दिया। ऐसे जब यमराज उनके पति सत्यवान को साथ लेने आए तो सावित्री भी उनके पीछे चल दी। इस पर यमराज ने उनकी धर्म निष्ठा से प्रसन्न होकर वर मांगने के लिए कहा तो उन्होंने सबसे पहले अपने नेत्रहीन सास-ससुर के आंखों की ज्योति और दीर्घायु की कामना की। फिर भी पीछे आता देख दूसरे वर में उन्हें अपने ससुर का छुटा राज्यपाठ वापस मिल गया। आखिर में सौ पुत्रों का वरदान मांगकर सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण वापिस पाए। ऐसे सावित्री के पतिव्रत धर्म और विवेकशील होने के कारण उन्होंने न केवल अपने पति के प्राण बचाए, बल्कि अपने समस्त परिवार का कल्याण भी किया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.