सुभाष सूद के हाथ जिला कांग्रेस की कमान
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से पंजाब के घोषित जिला अध्यक्षों में सुभाष सूद को जिला फतेहगढ़ साहिब का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुभाष सूद इससे पहले प्रदेश कांग्रेस सचिव चलते आ रहे हैं।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से पंजाब के घोषित जिला अध्यक्षों में सुभाष सूद को जिला फतेहगढ़ साहिब का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुभाष सूद इससे पहले प्रदेश कांग्रेस सचिव चलते आ रहे हैं। सूद के जिला अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई दी। नए अध्यक्ष ने मीडिया से कहा कि लगभग 40 वर्षों से वह पार्टी के साथ जुड़े हैं। पार्टी प्रति निभाई सेवाओं पर उन्हें जिले के अध्यक्ष का पद मिला है। पार्टी को एकजुट रखना उनका पहला कार्य है, जिसको लेकर सभी छोटे बड़े वर्करों व पदाधिकारियों को साथ लेकर चला जाएगा। हर किसी तक पार्टी की जनहित नीतियों को पहुंचाया जाएगा ताकि लोकसभा चुनावों में पार्टी उम्मीदवार को विजयी बनाया जा सके। गौर हो कि सुभाष सूद से पहले 2011 से मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर ¨सह के करीबी ह¨रदर ¨सह भांबरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष चलते आ रहे थे। इस मौके सीनियर नेता कुलवंत ¨सह, पूर्व कौंसिल अध्यक्ष अशोक सूद, सतीश सूद, मेवा ¨सह, सुरजीत ¨सह, यादव कुमार, गगन सूद, नितिन सूद, सुमित के अलावा अन्य मौजूद थे।