पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित
श्री मणिमहेश लंगर सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट मुकेरियां ने कोरोना के दौरान फ्रंट पर रह कर सेवा करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशंसा पत्र भेंट करके उन्हें सम्मानित किया।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां: श्री मणिमहेश लंगर सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट मुकेरियां ने कोरोना के दौरान फ्रंट पर रह कर सेवा करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशंसा पत्र भेंट करके उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रधान परमिदर महाजन, सीनियर उपाध्यक्ष अश्विनी महाजन, अच्छी, महासचिव राजीव सोहल ने बताया कि कोरोना की विश्व महामारी के दौरान लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है। इस दौरान पुलिस मुलाजिम, डॉक्टर, सफाई सेवक अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इस मौके पर ट्रस्ट ने डीएसपी मुकेरियां रविदर सिंह, एसएचओ हाजीपुर लोमेश शर्मा, एसएचओ मुकेरियां बलविदर सिंह को सम्मानित किया। ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि इस महामारी के खतरनाक दिनों में उनके ट्रस्ट के सदस्यों ने डेरा परमहंस मंदिर बाग मुकेरियां में लगातर 42 दिनों तक चले लंगर में भी सहयोग दिया था।