जन्माष्टमी पर फेंसी ड्रैस प्रतियोगिता करवाई
एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष समारोह करवाया गया।
जेएनएन, होशियारपुर : एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष समारोह करवाया गया। इस दौरान स्कूल के समुंदर हाउस के बच्चों ने स्टेज का मंचन किया और भजन और नृत्य में अपने जौहर दिखाए। इसी अवसर पर किडर गार्टन के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता करवाई गई। सभी बच्चे अलग अलग परिधानों में कृष्ण, राधा, मीरा, वासुदेव, सुदामा, ग्वाल, ग्वालिन व यशोदा मां के रूप में तैयार हो के आए।वास्तव में उस समय हमारा किडर गार्टन गोकुल धाम लग रहा था। अपने रोल के मुताबिक बच्चों ने संवाद बोल कर सभी का मन मोह लिया। अंत में बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए। प्री नर्सरी में पहले स्थान पर जसकीरत, दूसरे स्थान पर आदिक व तीसरे स्थान पर दीक्षा रही। नर्सरी में पहले स्थान पर स्वास्तिक, प्रणव और समरवीर, दूसरे पर साम्या सूरी, अर्श वर्मा, तनव जैन और पारस व तीसरे स्थान पर मानविका और लक्षिता रही। एलकेजी में पहले स्थान पर अनिकेत और हंसिका, दूसरे स्थान पर डिपल और सक्षम व तीसरे स्थान पर मन्नत और कौशिक रहे। यूकेजी में पहले स्थान पर विहान और दिव्या जैन व दूसरे स्थान पर समक्ष जैन, प्रज्ञा और अंशिका और तीसरे स्थान पर वंशिका और युद्धवीर रहे। इस मौके पर जैन शिक्षण निधि के प्रधान यशपाल जैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने धर्म की स्थापना के लिए अवतार लिया था। उन्होंने अपने उपदेश में कहा था कि अगर मनुष्य कर्म के फल की इच्छा न करके सिद्धांत पर चलता है तो वह अपने जीवन को सफल बना सकता है। अंत में स्कूल के प्रिसिपल और डीन ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए और जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।