सोम के लिए उम्मीदों का प्रकाश आसान नहीं, राह में बड़ी चुनौतियां
लोकसभा सीट होशियारपुर से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़कर दिल्ली पहुंचे सोम के लिए उम्मीदों का प्रकाश कर पाना आसान काम नहीं होगा।
हजारी लाल, होशियारपुर
लोकसभा सीट होशियारपुर से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़कर दिल्ली पहुंचे सोम के लिए उम्मीदों का प्रकाश कर पाना आसान काम नहीं होगा। उन्हें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए ऐड़ीचोटी का जोर लगाना होगा, तब कहीं जाकर उम्मीदों को पंख लग पाएंगे। क्योंकि पहले भी यहा से चुनाव जीतने वाले सासदों ने वादे तो बड़े-बड़े किए थे, लेकिन अमलीजामा पहनाने में कामयाब नहीं हो पाए। चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सोम प्रकाश ने भी रेलवे स्टेशन का विस्तार, कंडी को विकास की झडी दिलाने और स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करवाने के वादे किए हैं। देखना यह है कि पाच साल में सोम प्रकाश इनमें कितना कामयाब हो पाते हैं।
बता दें कि लोकसभा में रेलवे स्टेशन होशियारपुर के विस्तार का बड़ा पुराना चुनावी मुद्दा है। पिछले बीस साल से जीत हासिल करने वाले सासदों ने रेल विस्तार करवाने का मुद्दा तो बड़े जोरशोर से उठाया था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है। यहा की रेल विस्तार के लिए होशियारपुर रेल लाइन को ऊना से जोड़ना, होशियारपुर से फगवाड़ा से जोड़ना, होशियारपुर से टाडा के लिए जोड़ने की माग वर्षो पुरानी है। विस्तार का काम सिर्फ सर्वे तक ही सीमित रहा। अब, एक बार फिर से भाजपा सासद सोम प्रकाश ने रेलवे विस्तार का वादा किया है।
कंडी इलाके में विकास की झडी दिलाना भी सोम प्रकाश के लिए चुनौती भरा काम है। इनसे पहले चुने गए सासदों काग्रेस की संतोष चौधरी और भाजपा के विजय सापला ने भी कंडी में स्पेशल इंडस्ट्री पैकेज लाने का वादा किया था। यह दोनों तो सासद से मंत्री भी बन गए थे, लेकिन कंडी में इंडस्ट्री पैकेज नहीं ला पाए। कंडी में बड़ी इंडस्ट्री का किया है वादा
चुनावी रण में भाजपा उम्मीदवार सोम प्रकाश ने जीतने पर कंडी इलाके में बड़ी इंडस्ट्री लाने का वादा किया था। वह चुनाव जीत गए हैं। अब उनके सामने भी कंडी इलाके की हालत सुधारने के लिए बड़ी इंडस्ट्री लाना बड़ी चुनौती होगी। उल्लेखनीय है कि लोकसभा के अधीन आते इलाका होशियारपुर से लेकर मुकेरिया तक कंडी इलाका है। अर्द्ध पहाड़ी इलाका होने से यहा पर न तो अच्छी खेती होती है और न ही अन्य कोई दूसरा रोजगार के साधन है। इस लिहाज से यहा की दशा सुधारने के लिए बड़ी इंडस्ट्री लगाना समय की माग है। जिले में नहीं कोई बड़ा सरकारी अस्पताल
होशियारपुर में कोई भी बड़ा सरकारी अस्पताल नहीं है, जहा पर दिमाग, दिल इत्यादि रोगों का इलाज हो सके। न स्कैन करने की सुविधा है और न ही एमआरआइ की। मरीजों की जरूरत के लिए ऐसे संसाधनों की नितात आवश्यकता है। सोम प्रकाश ने अपने चुनावी वादे में इसे भी शामिल किया है। लोकसभा में एक अच्छा सरकारी अस्पताल की सुविधा दिलाना भी सोम प्रकाश के लिए चुनौती होगी। बात करने पर सोम प्रकाश कहते हैं कि उन्होंने जनता से जो वायदे किए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे और उसे अमलीजामा भी पहनाएंगे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप