Move to Jagran APP

सोम प्रकाश ने डॉ. राज को 48530 वोट से हराया

लोकसभा सीट होशियारपुर पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। जनता ने भाजपा के सोमप्रकाश को सरताज चुना है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 11:55 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 03:18 AM (IST)
सोम प्रकाश ने डॉ. राज को 48530 वोट से हराया
सोम प्रकाश ने डॉ. राज को 48530 वोट से हराया

जारी लाल, होशियारपुर : लोकसभा सीट होशियारपुर पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। जनता ने भाजपा के सोमप्रकाश को सरताज चुना है। लगातार दूसरी बार जीत का परचम फहराकर भाजपा ने इस सीट से बीस साल का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। क्योंकि बीस साल के राजनीति में यहा से एक बार भाजपा तो एक बार काग्रेस जीतती आई है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहा से भाजपा के विजय सापला जीते थे तो इस बार भाजपा के सोम प्रकाश ने जीत की मोहर लगाकर सीट को भाजपा की झोली में डाल दी है। यह राजनीतिक समीकरण निकलकर सामने आया है कि पिछले लोकसभा के चुनाव में आप ने काग्रेस का राजनीतिक खेल बिगाड़ा था तो इस बार हाथी की चाल ने काग्रेस की चुनावी नैय्या डुबोने का काम किया। पिछले चुनाव में यहा से आप 2.13 लाख वोट हासिल की थी और बसपा महज 40 हजार वोटों पर सिमट गई थी, लेकिन हाथी ने इस चुनाव में आशा के मुताबिक ज्यादा प्रदर्शन करते हुए 1,28292 वोट हासिल किए। हाथी की तेज चाल ने काग्रेस की चुनावी नैय्या डुबाने का काम किया। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि अगर हाथी एक लाख वोट से नीचे भी रुक जाता तो काग्रेस की जीत का स्वाद चख सकती थी, लेकिन तेज रफ्तार से दौड़े हाथी ने इस सीट से कमल को दोबारा खिलाने में सहायक सिद्ध हो गया। 2009 में संतोष से हारे थे सोम प्रकाश

loksabha election banner

इस सीट से शुरू से ही भाजपा और काग्रेस के बीच ही आमने-सामने का मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन जीत-हार बहुत ही क्लोज मानी जा रही थी। बीस साल के इतिहास में हाथी यहा से एक लाख वोट हथियाने में ही कामयाब होता था। 2009 के चुनाव में हाथी यहा से 1.01 लाख वोट लेकर गई थी, तो भी काग्रेस की संतोष चौधरी ने यहा से भाजपा के सोम प्रकाश को 366 मत से हरा दिया था। हाथी की चाल ने कांग्रेस का बिगाड़ा खेल

मगर, इस बार हाथी के यहा से जबरदस्त प्रदर्शन ने काग्रेस का सारा चुनावी गणित बिगाड़ दी और यह भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हो गई। इसके अलावा हिंदु बेल्ट होशियारपुर, दसूहा और मुकेरिया में मोदी फैक्टर खूब चला। खास करके हिंदु मतदाताओं का रुझान भाजपा की तरफ से आने से इन तीन विधानसभा सीटों से भाजपा को करीबन 68 हजार वोट की लीड दिला दी। यही भाजपा की चुनावी नैय्या पार करने में अहम भूमिका निभाई। कोट्स

जीत के बाद सोमप्रकाश ने कहा कि कंडी के लोगों ने जो प्यार दिया है उसे बरकरार रखेंगे। जिले के विकास के लिए पूरी मेहनत करेंगे। विकास पर उन्होंने कहा कि होशियारपुर में रेलवे का विकास, स्वास्थय सेवाएं और कंडी का विकास प्रमुख रहेगा।

सोमप्रकाश, भाजपा लोकसभा सीट पर कब-कब कौन जीता चुनाव 1952- दीवान चंद शर्मा, (काग्रेस)

1952 - राम दास (काग्रेस)

1952 -बलदेव सिंह (काग्रेस)

1957 -बलदेव सिंह (काग्रेस)

1962- अमर नाथ (काग्रेस)

1967- जय सिंह, (भारतीय जन संघ)

1967- राम किशन गुप्ता (काग्रेस)

1971- दरबारा सिंह, (काग्रेस)

1977 - चौ. बलबीर सिंह, (भारतीय लोक दल)

1980- ज्ञानी जैल सिंह, (काग्रेस)

1984- कमल चौधरी (काग्रेस)

1989- कमल चौधरी (काग्रेस)

1991- कमल चौधरी (काग्रेस)

1996- काशी राम, (बसपा)

1998- कमल चौधरी, (भाजपा)

1999- चरणजीत सिंह चन्नी, (काग्रेस)

2004- अविनाश राय खन्ना (भाजपा)

2009- संतोष चौधरी ( काग्रेस)

2014- विजय सापला (भाजपा)

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.