नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में लोगों को किया जागरूक
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में गांव नंतूवाल में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 12:28 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 12:28 AM (IST)
संवाद सहयोगी, दातारपुर : नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में गांव नंतूवाल में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर भाजपा के नेता रघुनाथ राणा, जनक सिंह, पूर्व चेयरमैन दलजीत सिंह आदि ने महिलाओं को जागरूक किया। इस मौके पर उपस्थिति के साथ नागरिकता कानून के सभी पहलुओं पर विचार किया गया। उन्होंने कहा कि यह कानून केवल हिदू सिख समुदाय के लोगों को जो पाकिस्तान अफगानिस्तान और बंगलादेश से विस्थापित होकर भारत में आए हैं। उन्हें नागरिकता देने के लिए है न कि किसी की नागरिकता छीनी जाएगी। इस अवसर पर कैप्टन रविदर शर्मा, हरजीत सिंह, प्रेम चौधरी, पुष्पिदर, कमला, सरिता, सरोज आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें