शोभायात्रा का फूलों की वर्षा कर किया स्वागत
सावन महीने के नवरात्रों के संबंध में शक्ति मंडल सोसायटी गढ़दीवाला द्वारा माता चितपूर्णी के दरबार में लगाए जाने वाले 37वें सालाना लंगर के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई।
संवाद सहयोगी, गढ़दीवाला : सावन महीने के नवरात्रों के संबंध में शक्ति मंडल सोसायटी गढ़दीवाला द्वारा माता चितपूर्णी के दरबार में लगाए जाने वाले 37वें सालाना लंगर के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा कस्बे के प्राचीन व ऐतिहासिक महिषासुर मद्विनी देवी से आरंभ होकर देवी मंदिर बाजार, थाना बाजार, गांधी चौक ,मेन बाजार, रफ्यूजी मार्केट, शिव शक्ति मार्केट, टांडा रोड, बस स्टैंड, सरहाला रोड, पुराना डाकखान बाजार एवं बैजनाथ बाजार से होती हुई वापस देवी मंदिर में जाकर समाप्त हुई। इस शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. संजीव शर्मा, मास्टर सतपाल शर्मा, विपन भार्गव, जीवन वर्मा, सुभाष बाछी, दिशांत बहल, विवेक गुप्ता, विमल, रिपी, लक्की, मनीष शर्मा, लाली आदि मौजूद रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप