आरोपियों को जल्द न पकड़ा, तो करेंगे संघर्ष
मुकेरियां मुकेरियां में समूह हिदू संगठनों ने हिदू देवी देवताओं की गलत पोस्ट डालने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां: मुकेरियां में समूह हिदू संगठनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि दो महीने के बाद भी सोशल मीडिया पर हिदू देवी देवताओं की गलत पोस्ट डालने वालों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बारे में उन्होंने स्क्रीन शॉट की 30 कॉपी के सबूत लोकल पुलिस मुकेरियां को देकर मामला दर्ज करने की मांग की। संगठन के लोगों ने कहा कि बीते दिनों महाराणा प्रताप की फ्लैक्स सहित हिदू देवी देवताओं के स्वरूप को भी शरारती तत्वों ने फाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को मुकेरियां थाना का घेराव समूह हिदू संगठन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी लोकल पुलिस मुकेरियां की होगी। इस अवसर पर श्री राम कृष्ण आराधना मंच के पंजाब प्रधान केवल कृष्ण सोनू, अरिदमन सिंह प्रधान राजपूत सभा मुकेरिया, ठाकुर बैनी मिन्हास यूथ प्रधान राजपूत सभा मुकेरियां, दिलबाग सिंह प्रधान देहाती करणी सेना मुकेरियां, संजू ठाकुर शहरी प्रधान करणी सेना मुकेरियां, राहुल शर्मा वाइस प्रधान करणी सेना मुकेरियां,
निशांत चिब महासचिव करणी सेना पंजाब, नवी मिन्हास, राम राजपूत शिव सेना पंजाब, अनुभव शर्मा प्रधान ब्राह्मण सभा,
रॉकी, रिशु व विकास आदि उपस्थित थे।