Move to Jagran APP

सेवा भारती ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई सहायता राशि

होशियारपुर, सेवा भारती की तरफ से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई जा रही सहायता राशि अभियान के तहत पदाधिकारियों व सदस्यों ने दुकानों एवं अलग-अलग कार्यालयों में जाकर सहायता राशि एकत्रित की। सेवा भारती के महासचिव अरविन्द शर्मा ने बताया कि केरल

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Aug 2018 04:10 PM (IST)Updated: Tue, 28 Aug 2018 04:10 PM (IST)
सेवा भारती ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई सहायता राशि
सेवा भारती ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई सहायता राशि

जेएनएन, होशियारपुर

loksabha election banner

सेवा भारती की तरफ से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई जा रही सहायता राशि अभियान के तहत पदाधिकारियों व सदस्यों ने दुकानों एवं विभिन्न कार्यालयों में जाकर सहायता राशि एकत्रित की। सेवा भारती के महासचिव अरविंद शर्मा ने बताया कि केरल में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए जनमानस का पूर्ण सहयोग मिल रहा है तथा लोग दिल खोलकर सहायता भेंट कर रहे हैं। सहायता प्रदान करने का सारा कार्य पारदर्शिता के साथ चलाया जा रहा है तथा 28 अगस्त तक जितनी भी सहायता राशि एकत्रित होगी, उसे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान सेवा भारती के अध्यक्ष बीके भारद्वाज, दर्शन कौशल, चंद्र शेखर गौतम व अन्य सदस्यों ने अभियान में योगदान डाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.