सरवन सिंह ने संभाला चेयरमैन का पदभार
सरवन सिंह रामगढि़या ने आज पंजाब राज्य बीसी आयोग के चेयरमैन का पदभार संभाल लिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 11:53 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:09 AM (IST)
जेएनएन, होशियारपुर : सरवन सिंह रामगढि़या ने आज पंजाब राज्य बीसी आयोग के चेयरमैन का पदभार संभाल लिया। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा तथा नवनियुक्त चेयरमैन के पारिवारिक सदस्य तथा गणमान्य मौजूद थे। इस मौके पर अरोड़ा ने कहा कि उन्हें आशा है कि सरवन सिंह रामगढि़या पिछड़ी जातियों से संबंधित मामलों को हल करने में एक कड़ी के तौर पर काम करेंगे। सरवन सिंह रामगढि़या ने जिम्मेवारी सौंपने के लिए कैप्टन अमरिदर सिंह का धन्यवाद किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें