Move to Jagran APP

अध्यक्ष चुनने जाने पर संजीव मिन्हास को किया सम्मानित

मंडल प्रधान अनिल विशिष्ट के कार्यालय में आयोजित समारोह में हलका मुकेरियां इंचार्ज जंगी लाल महाजन की अध्यक्षता में भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास के अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 11:56 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 06:08 AM (IST)
अध्यक्ष चुनने जाने पर संजीव मिन्हास को किया सम्मानित
अध्यक्ष चुनने जाने पर संजीव मिन्हास को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, दातारपुर : मंडल प्रधान अनिल विशिष्ट के कार्यालय में आयोजित समारोह में हलका मुकेरियां इंचार्ज जंगी लाल महाजन की अध्यक्षता में भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास के अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जंगी लाल महाजन तथा अनिल विशिष्ट ने कहा संजीव मिन्हास पूरे जिले में बड़ी मेहनत और लगन से भाजपा की नीतियों का विस्तार कर रहे हैं और उनका संगठन को मजबूत बनाने में अहम योगदान रहा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सतपाल शास्त्री, अशोक कुमार तथा अन्य नेताओं ने कहा आगामी विधानसभा चुनावों में संजीव मिन्हास के नेतृत्व में जिला भाजपा पूरी लगन से मेहनत करेगी। इस अवसर पर जौली राणा, मंडल प्रधान विपिन कुमार, पुष्पिंदर सिंह, डॉक्टर सुभाष चंद्र, ठाकुर कर्ण सिंह, राधाकृष्ण, सूबेदार रणजीत सिंह, जोगिदर सैनी, पूर्ण चंद्र, सुरजीत सिंह, सुभाष हंदवाल, रोहित और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.