Move to Jagran APP

खन्ना गुट को एक और झटका, अब हनी को हटाकर राणा भाजयुमो की कमान

होशियारपुर, भाजपा के राज्यसभा सदस्य श्वते मलिक के भाजपा प्रधान बनने के बाद जिला होशियारपुर की राजनीति में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना गुट को झटका पर झटका लग रहा है और पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद गुट पावरफुल होने लगा है। श्वेत मलिक के प्रधान बनने के बाद खन्ना गुट से ताल्लुक रखने वाले डा. रमन घई को जिला प्रधानगी से हटा कर तीक्ष्ण सूद के करीबी विजय पठानिया को जिला प्रधान बनाया गया। यहां तक की विजय पठानिया की नई टीम में खन्ना गुट को झुनझुना के सिवाय कुछ नहीं मिला है। अब, भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला प्रधानगी में भी खन्ना गुट के और झटका दिया गया है। भाजयुमो के जिला प्रधान हनी सूद को हटाकर तीक्ष्ण सूद गुट से संबंध रखने वाले रणजीत ¨सह राणा को भाजयुमो की जिला कमान सौंपी गई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 05:58 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 05:58 PM (IST)
खन्ना गुट को एक और झटका, अब हनी को हटाकर राणा भाजयुमो की कमान
खन्ना गुट को एक और झटका, अब हनी को हटाकर राणा भाजयुमो की कमान

जागरण संवाददाता, होशियारपुर

loksabha election banner

भाजपा के राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक के भाजपा प्रधान बनने के बाद जिला होशियारपुर की राजनीति में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना गुट को झटके पर झटका लग रहा है और पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद गुट पावरफुल होने लगा है। श्वेत मलिक के प्रधान बनने के बाद खन्ना गुट से ताल्लुक रखने वाले डॉ. रमन घई को जिला प्रधानगी से हटा कर तीक्ष्ण सूद के करीबी विजय पठानिया को जिला प्रधान बनाया गया। यहां तक की विजय पठानिया की नई टीम में खन्ना गुट को झुनझुना के सिवाय कुछ नहीं मिला है। अब, भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला प्रधानगी में भी खन्ना गुट को और झटका दिया गया है। भाजयुमो के जिला प्रधान हनी सूद को हटाकर तीक्ष्ण सूद गुट से संबंध रखने वाले रणजीत ¨सह राणा को भाजयुमो की जिला कमान सौंपी गई है। राणा भाजयुमो के जिला प्रधान रह चुके मौजूदा भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू के बेहद करीबी हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले पदों पर परिवर्तन से भाजपा के राजनीतिक माहौल में गर्माहट आ गई है। भले ही सार्वजनिक तौर पर भाजपाई एक मंच पर इकट्ठा होकर एकता का राग अलापते नजर आते हैं, लेकिन अंदर की सच्चाई है कि भाजपा में एकजुटता नहीं है।

------------------

ढाई साल में हुई बहुत उठापटक

बता दें कि इसी साल 8 अप्रैल, 2016 को विजय सांपला पंजाब भाजपा के प्रधान बने थे। कुछ दिनों तक खामोश रहने के बाद सांपला ने तीक्ष्ण सूद गुट से संबंध रखने वाले आनंदवीर ¨सह की भाजपा के प्रधान से छुट्टी करके अपने नजदीकी डॉ. रमन घई को जिला प्रधान की कमान सौंपी थी। फिर, जिला प्रधान डॉ. घई ने मंडल प्रधानों के पद पर काबिज तीक्ष्ण सूद के नजदीकियों पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, विनोद परमार और राज कुमार की छुट्टी करके अपने गुट के नेताओं को मंडल प्रधानों की कमान सौंपी थी। देहाती मंडल का प्रधान नव¨जदर ¨सह बेदी, मनोज शर्मा व अश्विनी ओहरी को मंडल प्रधानगी का जिम्मा सौंपा गया था। भाजपा के महासचिव पदों पर काबिज सूद खेमे के विजय पठानिया और विजय सूद का भी पत्ता काटा गया था।

इसके बाद भाजयुमो के जिला प्रधान नितिन गुप्ता नन्नू को हटाकर हनी सूद को जिला प्रधान बनाया था। पदों के मामले में तीक्ष्ण सूद को दरकिनार कर दिया गया था, लेकिन समय ने एक बार फिर से पलटी मारी है। भाजपा हाईकमान ने केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को हटाकर जब श्वेत मलिक को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया, तो तीक्ष्ण सूद गुट के चेहरे खिले। फिर, एक-एक करके तीक्ष्ण सूद गुट जिला भाजपा के पदों पर फिर से विराजमान हो गया और खन्ना गुट से संबंध रखने वाले नेताओं से ओहदे छिनते गए। जिला भाजपा अध्यक्ष, महासचिव, मंडल प्रधानों के पदों पर अब फिर से तीक्ष्ण सूद गुट का कब्जा हो गया है।

----------------

हाईकमान की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा : राणा

नवनियुक्त भाजयुमो जिला प्रधान रणजीत ¨सह राणा ने कहा है कि वह हाईकमान की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए खास करके भाजपा के जिला प्रधान विजय पठानिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू का धन्यवाद किया है। राणा ने कहा कि लोकसभा चुनावों में युवा मोर्चा पूरा जी-जान लगा देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.