Move to Jagran APP

संस्थाओं के सहयोग से योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएंगे : डीसी

रामगढि़या सिख संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हरदेव सिंह की अगुआई में डीसी अपनीत रियात का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 12:58 AM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 06:12 AM (IST)
संस्थाओं के सहयोग से योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएंगे : डीसी
संस्थाओं के सहयोग से योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएंगे : डीसी

जेएनएन, होशियारपुर : रामगढि़या सिख संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हरदेव सिंह की अगुआई में डीसी अपनीत रियात का स्वागत किया। उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर संघ के पंजाब प्रधान हरजीत सिंह मठारू ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी। रामगढि़या समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों के लिए भी समाज सेवा के काम किए जा रहे हैं। आर्गेनाइजेशन के महासचिव सतवंत सिंह सियाण ने कहा कि वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने तथा हरा-भरा करने के लिए समय-समय पर मुहिम चलाई जाती है। इस मौके पर डीसी रियात ने आर्गेनाइजेशन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि शहर की भलाई तथा लोक भलाई स्कीमों को जनता तक पहुंचाने में शहर की संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। इस अवसर पर मलकीत सिंह मरवाहा, कुलदीप सिंह खांबा, जगदीप सिंह सिहरा, अमरजीत सिंह आसी, सुखदीप सिंह, परमजीत सिंह कल्याण, हरजिदर सिंह विर्दी, अमरजीत सिंह सिहरा, इकनाम सिंह कौंसिल, रविदर सिंह चड्ढा, गुरविदर सिंह प्लाहा, बलवीर सिंह सोहल आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.