उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था गड़बड़ाई : जावेद खान
जेएनएन होशियारपुर शिवसेना बाल ठाकरे की बैठक पार्टी के सिटी प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में अस्लामाबाद में हुई।
जेएनएन, होशियारपुर
शिवसेना बाल ठाकरे की बैठक पार्टी के सिटी प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में अस्लामाबाद में हुई। हाथरस में अनुसूचित जाति की लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना की कड़े शब्दों में निदा की गई। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के जिला यूथ प्रधान सुमित नाहर अपने साथियों सहित विशेष तौर पर शामिल हुए। जावेद खान के योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार सत्ता में आई तब से कानून व्यवस्था की हालत बहुत ही खराब हो गई है। मुसलमानों और अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार बहुत बढ़ गए हैं। अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है जिसने रात के 2:30 बजे परिवार की मर्जी के बिना लड़की का संस्कार कर दिया। मुख्य मंत्री योगी ने चुप्पी साध रखी है।
कंगना रनोट के मामले में केंद्र सरकार ने तुरंत वाई प्लस सुरक्षा उपलब्ध करवा दी थी जबकि उसकी जान को कोई खतरा नहीं था। अब कंगना और सारे बीजेपी के नेता चुप क्यों हो गए हैं, करणी सेना कहां गई। क्या करणी सेना केवल उच्च वर्ग की महिलाओं की रक्षा के लिए ही आगे आती है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि आरोपितों को जल्द से जल्द फांसी पे लटकाया जाए। हैरी, हरजिद्र सिंह, गुरमुख, हरविद्र सिंह हैप्पी, बिदर, बीरा, सोनू, सन्नी, गोगी, विकास भट्टी, साबी, निक्कू, बलजीत राणा, गोपी, जसपाल, कमल, राजू, दीपक, काका, लक्ष्मण कुमार, राहुल, सतीश, हरप्रीत, रोहित, गौरव, रिक्की आदि उपस्थित थे।