टांडा पीड़िता के मामले में कांग्रेस चुप क्यों : वर्मा
जेएनएन होशियारपुर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय मंत्रालय के पूर्व निजी सहायक भारत भूषण वर्मा ने प्रेस नोट में कहा कि कांग्रेस को लोगों के दुख तकलीफ की कोई चिता नहीं है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 04:37 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 04:37 PM (IST)
जेएनएन, होशियारपुर
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय मंत्रालय के पूर्व निजी सहायक भारत भूषण वर्मा ने प्रेस नोट में कहा कि कांग्रेस को लोगों के दुख तकलीफ की कोई चिता नहीं है। कोई भी मामला हो कांग्रेस राजनीति फायदे को देखकर दुख प्रकट करती है। उत्तर प्रदेश में राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस पार्टी दुख प्रकट करने का ढोंग रचते हुए खूब हो हल्ला करती है, लेकिन पंजाब के टांडा में पीड़िता के मामले में कांग्रेस का कोई बयान नहीं आता।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें