Move to Jagran APP

भाजपा की बढ़ी लोकप्रियता से कांग्रेस सरकार घबराई : शास्त्री

संवाद सहयोगी दातारपुर पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के खिलाफ पठानकोट में पर्चा दर्ज क

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 04:48 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 04:48 PM (IST)
भाजपा की बढ़ी लोकप्रियता से कांग्रेस सरकार घबराई : शास्त्री
भाजपा की बढ़ी लोकप्रियता से कांग्रेस सरकार घबराई : शास्त्री

संवाद सहयोगी, दातारपुर

loksabha election banner

पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के खिलाफ पठानकोट में पर्चा दर्ज करना कांग्रेस सरकार की हताशा का प्रतीक है। ऐसा उसने भाजपा की प्रदेश में बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर किया है। मंगलवार को पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए भाजपा जिला महासचिव सतपाल शास्त्री व मंडल हाजीपुर के अध्यक्ष अनिल वशिष्ठ ने यह बातें रकड़ीहार में कहीं।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने समूचे पंजाब में सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए लाखों लोगों को राशन, लंगर, दवाइयां हर प्रकार से मदद पहुंचाई। इसके लिए सरकार ने भाजपा का शुक्रिया तो क्या करना था, उलटे प्रदेश प्रधान के खिलाफ ही पर्चा दर्ज कर दिया जो निदनीय है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उक्त पर्चे को तुरंत खारिज करे। जिला कार्यकारिणी सदस्य सोम राज, जिला कार्यकारिणी सदस्य शशिपाल, मदन लाल, मंडल महामंत्री ठाकुर कर्ण सिंह उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.