टोल प्लाजा हरसा मानसर पर किसानों का धरना 10वें दिन भी जारी
संवाद सहयोगी मुकेरियां कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा हरसा मानसर टोल प्लाजा पर किया जा रहा धरना 10वें दिन भी जारी रहा।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां
कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा हरसा मानसर टोल प्लाजा पर किया जा रहा धरना 10वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने टोल टैक्स की वसूली पूरी तरह से बंद रखी। पगड़ी संभाल जट्टा लहर, किसान मोर्चा, कुल हिद जमहूरी किसान सभा, किसान मजदूर हितकारी सभा, पेंशनर्स यूनियन, शिक्षक और वामपंथी संगठनों के नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा जारी कृषि संशोधन कानून एवं बि•ाली संशोधन अधिनियम 2020 को तत्काल निरस्त करने की मांग की। इस मौके पर गुरनाम सिंह जहानपुर, विजय सिंह बहिबल मंज, सुरजीत सिंह बिल्ला, सरपंच बिल्ला नंगल, नम्बरदार अर्जन सिंह कजला, धर्मिंदर सिंह सिबली, मास्टर योध सिंह, मास्टर स्वर्ण सिंह, जगदेव सिंह भट्टियां, हरभजन मोहला, लख्खा महमूदपुर, बलदेव सिंह मल्ली, •ादिा महमूदपुर, शेर सिंह, राजीव शर्मा, शिव कुमार तलवाड़ा समेत बड़ी संख्या में किसानों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।