केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित हो रहे लोग : खन्ना
जम्मू-कश्मीर के अहमदिया मुस्लिम समुदाय से संबंधित एक शिष्टमंडल ने अकील अहमद सहारनपुरी के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जम्मू कश्मीर प्रभारी अविनाश राय खन्ना से भेंट की।
जेएनएन, होशियारपुर : जम्मू-कश्मीर के अहमदिया मुस्लिम समुदाय से संबंधित एक शिष्टमंडल ने अकील अहमद सहारनपुरी के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जम्मू कश्मीर प्रभारी अविनाश राय खन्ना से भेंट की। यह जानकारी अविनाश राय खन्ना के कार्यलय से ज्योति कुमार जौली ने बताया बैठक में जम्मू कश्मीर की राजनीति पर व्यापक चर्चा की गई। शिष्टमंडल ने खन्ना को बताया कि संपूर्ण मुस्लिम वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी योजनाओं का लाभ उठा रहा है। अकील अहमद ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में रह रहे उनके भाई केंद्र सरकार की सरपरस्त तथा सुदृढ़ कार्यप्रणाली के सदका खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में अहमदिया समुदाय केंद्र में पुन: भाजपा की सरकार को विराजमान करने के लिए कमर कसे हुए है।
खन्ना ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पूरे देश में निष्पक्ष होकर विकास करवाया है तथा देश में कई लाभकारी योजनाएं शुरू की हैं। जिनसे देश का हर वर्ग लाभांवित हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां हर घर तक पहुंचे तथा इन लाभकारी नीतियों का लाभ उठाते हुए हर वर्ग आगे बढ़ सके। इसके लिए भाजपा का केंद्र में दोबारा आना अति आवश्यक है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. रमन घई, मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, एडवोकेट नव¨जदर ¨सह बेदी मौजूद थे।