बूथ टीमें बनाए बिना चुनाव लड़ना असंभव : शर्मा
जिला भाजपा के जिला कोर कमेटी सदस्य, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्य्क्ष, मंडल अध्य्क्ष सहित महामंत्रियों की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें विशेष तौर पर प्रदेश की और से सुभाष शर्मा उपस्थित हुए। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व प्रदेश महामंत्री जगतार ¨सह सैनी, मेयर शिव सूद भी उपस्थित थे। सबसे पहले जिला महामंत्री विनोद परमार और निपुण शर्मा ने जिले के संगठनात्मक ढांचे की विस्तृत जानकारी दी। उसके बाद जिला प्रभारी सुभाष शर्मा ने मंडलों व मोर्चो, विभागों से रिपोर्टिंग लेने के बाद कहा कि आगामी दस दिन के अंदर अंदर शक्ति केंद्रों के इंचार्ज लगा कर संगठन का ढांचा पूरा किया जाए।
जेएनएन, होशियारपुर
जिला भाजपा के जिला कोर कमेटी सदस्य, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित महामंत्रियों की बैठक सम्पन्न हुई। विशेष तौर पर प्रदेश की ओर से सुभाष शर्मा उपस्थित हुए। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व प्रदेश महामंत्री जगतार ¨सह सैनी, मेयर शिव सूद भी उपस्थित थे।
जिला महामंत्री विनोद परमार और निपुण शर्मा ने जिले के संगठनात्मक ढांचे की विस्तृत जानकारी दी। उसके बाद जिला प्रभारी सुभाष शर्मा ने मंडलों व मोर्चो, विभागों से रिपोर्टिंग लेने के बाद कहा कि आगामी दस दिन के अंदर-अंदर शक्ति केंद्रों के इंचार्ज लगाकर संगठन का ढांचा पूरा किया जाए। उसके बाद अगले दस दिनों में जिले के सभी बूथों पर इंचार्जों की नियुक्ति करके बूथ स्तर तक संगठन को पक्का किया जाए।
शर्मा ने कहा कि बूथ टीमें बनाए बिना चुनाव लड़ना संभव नही है। इसलिए शक्ति केंद्र इंचा•रों को अपने अपने बूथों की टीमें तैयार करनी चाहिए। सभी स्तरों पर बैठकों का सिलसिला भी शुरू होना चाहिए। उन्होंने प्रदेश द्वारा शुरू हुए आजीवन सहयोग निधि के एकत्रीकरण में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने की बात कही। सुभाष शर्मा ने जिला भाजपा टीम को अच्छी कारगुजारियों के लिए बधाई भी दी।
सांपला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर मोदी सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत करवाए और दोबारा केंद्र में मोदी सरकार लाने का संकल्प ले। तीक्ष्ण सूद ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार झूठे वायदे कर लोगों को मूर्ख बनाकर सत्ता में आई लेकिन अभी तक पंजाबियों के लिए कुछ काम न कर पाई।
मेयर शिव सूद ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में लोग भाजपा के साथ खड़े होकर अपनी ठगी का बदला लेंगे। इस मौके पर विनोद परमार, निपुण शर्मा, विजय सूद, कृष्ण अरोड़ा, संजीव दुआ, कुलवंत कौर, मीनू सेठी, रणजीत राणा, अर्चना जैन, शिव कुमार काकू, अखिल सूद, रमेश ठाकुर, अश्विनी गैंद, अमरजीत लाडी, अशोक शोकी, संजू अरोड़ा, मन¨जदर सियान, अश्विनी विग, हरमेश लाल, अमरजीत ¨पदा, ईशान मेहरा, ¨जदु सैनी, म¨हदर पाल धीमान, डॉ. इंद्रजीत शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।