महर्षि वाल्मीकि के प्रकाशोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में आज वाल्मीकि सभा तलवाड़ा की तरफ से शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिस में मुख्य मेहमान डीएसपी मुकेरियां रविन्द्र कुमार शामिल हुए। इस शोभा यात्रा में सब से आगे लव कुश श्री राम चंद्र जी द्वारा छोड़े हुए घोड़े को पकड़े हुए चल रहे थे और उसे पीछे राधा कृष्ण की झांकी और एकलव्य की झांकी चल रही थी। उनके पीछे मातृशक्ति भगवन वाल्मीकि जी के भजन गाती चल रही थी। सभा के प्रधान मेंहगा राम ने बताया की
संवाद सहयोगी, तलवाड़ा
भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को वाल्मीकि सभा तलवाड़ा की तरफ से शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य मेहमान डीएसपी मुकेरियां रविन्द्र कुमार शामिल हुए। शोभायात्रा में सब से आगे लव-कुश श्रीराम चंद्र द्वारा छोड़े हुए घोड़े को पकड़कर चल रहे थे। उसके पीछे राधा कृष्ण की झांकी और एकलव्य की झांकी थी। मातृशक्ति भगवान वाल्मीकि के भजन गाती चल रही थी। सभा के प्रधान महंगा राम ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान विभिन्न झांकियों द्वारा भगवान वाल्मीकि के जीवन से संबंधी जानकारी देने का प्रयास किया गया है। इस मौके पर अमृत लाल, सोमराज, सु¨रदर पाल, राकेश कुमार, राज कुमार, जरनैल ¨सह, हरि गिल, बिशाल हंस जस्सी तलन जालंधर, सु¨रदर कुमार व श्री सरस्वती रामलीला कमेटी तलवाड़ा के प्रधान बोद्ध राज आदि हाजिर थे।