Move to Jagran APP

Punjab News: फेस्टिवल सीजन में सब्जियों के बढ़े दाम, लोगों का निकला दम

बाजार में एक किलो टमाटर की कीमत 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं प्याज कहीं 25 तो कहीं 30 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। उत्तम क्वालिटी का टमाटर कहीं 60 से भी अधिक तक नहीं चला जाए इसे लेकर लोग परेशान हैं।

By Parveen Kumari Edited By: Published: Mon, 03 Oct 2022 09:44 PM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 09:45 PM (IST)
Punjab News: फेस्टिवल सीजन में सब्जियों के बढ़े दाम, लोगों का निकला दम
तलवाड़ा मंडी में अदरक और हरा धनिया 200 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है। सांकेतिक चित्र

राकेश शर्मा, तलवाड़ा (होशियारपुर)। इन दिनों हर घर की रसोई में प्रतिदिन उपयोग में आने वाली सब्जियों की कीमतें आसमान को छू रही है। हालांकि पहले तो लोगों की आंखों से प्याज की खरीद आंसू निकालता था लेकिन अब तो हर सब्जी की खरीद पर लोगों के आंसू निकल रहे है। बीते एक सप्ताह के अंदर सब्जियों की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है।

loksabha election banner

महंगाई का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाजार में एक किलो टमाटर की कीमत 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं प्याज कहीं 25 तो कहीं 30 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। उत्तम क्वालिटी का टमाटर कहीं 60 से भी अधिक तक नहीं चला जाए, इसे लेकर लोग परेशान हैं।

कल तक जो ग्राहक सब्जी मंडी या राशन दुकान से दो से तीन किलो तक मटर व अन्य सब्जियां खरीदकर घर ले जाते थे। वही ग्राहक अब आधा पाव या मुश्किल से आधा किलो तक की ही खरीद रहे हैं।

हिमाचल, हरियाणा में बारिश ने बढ़ाई कीमतें

दुकानदार भी सब्जियों की महंगाई के पीछे पड़ोसी राज्य हिमाचल, हरियाणा में पिछले दिनों लगातार तीन- चार दिन हुई वर्षा को मुख्य कारण मान रहे हैं। मेन बाजार, सब्जी मंडी, खोखा मार्केट चौक समेत राशन की दुकानों में भी सब्जी महंगी बिक रही है। क्षेत्र के उपभोक्ता केंद्र व राज्य सरकार को मन ही मन कोस रहे हैं।

तलवाड़ा मंडी के व्यापारी सुखविंदर सिंह के अनुसार आने वाले दिनों में सब्जियों के भाव ओर बढ़ेंगे। दीपावली तक पंजाब सहित पड़ोसी राज्य हिमाचल, हरियाणा आदि में पांच से दस रुपये प्रति किलो तक दाम बढ़ने के आसार है। उन्होंने कहा कि अगले साल जनवरी तक कुछ ऐसे ही हालात रहेंगे।

सब्जी            दाम सब्जी दाम (प्रति किलो)

टमाटर               60

हरा धनिया          200

लहसुन              200

अदरक            200

फूल गोभी            80

हरा मटर            200

प्याज                 25

शिमला मिर्च        120

फ्रेश बींस             120

गाजर                   60

करेला                    60


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.