Move to Jagran APP

26 का मार्च सरकार की आंखें खोलेगा, मुकेरियां से हजारों लोग जाएंगे दिल्ली : सरबजोत साबी

कृषि सुधार कानून के विरोध में 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर किसान संगठनों की अगुवाई में ट्रैक्टर मार्च सरकार की आंखें खोल देगा। किसानों की एकजुटता को देखते हुए केंद्र सरकार को अड़ियल रवैया छोड़ते हुए तीनों कृषि सुधार कानून रद करने ही पड़ेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 06:00 AM (IST)
26 का मार्च सरकार की आंखें खोलेगा, मुकेरियां से हजारों लोग जाएंगे दिल्ली : सरबजोत साबी
26 का मार्च सरकार की आंखें खोलेगा, मुकेरियां से हजारों लोग जाएंगे दिल्ली : सरबजोत साबी

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : कृषि सुधार कानून के विरोध में 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर किसान संगठनों की अगुवाई में ट्रैक्टर मार्च सरकार की आंखें खोल देगा। किसानों की एकजुटता को देखते हुए केंद्र सरकार को अड़ियल रवैया छोड़ते हुए तीनों कृषि सुधार कानून रद करने ही पड़ेंगे। यह बात ट्रैक्टर मार्च के लिए हलका मुकेरियां से संबंधित किसानों और पार्टी वर्करों को लामबंद करने के लिए बुलाई मीटिग में यूथ अकाली दल के सचिव जनरल सरबजोत सिंह साबी ने कही। साथ ही कहा कि भाजपा की तरफ से 19 जनवरी को मुकेरियां में की जा रही रैली का अकाली दल की तरफ से सख्त विरोध किया जाएगा। साबी ने राज्य की कांग्रेस सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह व भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि हरियाणा में भाजपा सरकार होने के बावजूद वह अपने समागम स्थगित कर रही है, लेकिन पंजाब में कांग्रेस सरकार भाजपा के समागमों को सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही है, जो कि शर्म की बात है। हलका मुकेरिया समेत पूरे पंजाब से हजारों अकाली वर्कर 26 की ट्रैक्टर मार्च में किसानी झंडे के नीचे भाग लेंगे और केंद्र सरकार को दिखा देंगे कि जब बात जमीनों और जमीर पर आ जाती है, तब पार्टीबाजी और वर्गवाद से उपर उठकर एक साथ मैदान में उतरते हैं। इस मौके कृपाल सिंह गेरा, ईशर सिंह मंझपुर, सुखदेव सिंह कालेबाग, संतोख सिंह दालोवाल, निर्मल सिंह टांडा राम सहाय, मेजर सिंह, रविदर सिंह पाहड़ा, लखविदर सिंह टिमी, बलदेव सिंह कौंलपुर, कुलविदर सिंह धनोया, लखवीर सिंह माना, बलवीर सिंह, भजन सिंह मेहंदीपुर, बीबी बलवीर कौर, सुखविदर सिंह मौली, अवतार सिंह कोटली, स्वर्ण सिंह कोटली, बलविदर सिंह, जगजीत सिंह गुरदासपुर, जसविदर सिंह बिट्टू, अनिल ठाकुर मानसर, बलवीर सिंह बिशनपुर, बाबा मोहन सिंह, गुरदेव सिंह जहानपुर और गुरनाम सिंह पंडोरी भी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.