Move to Jagran APP

कृषि सुधार कानून की कापियां जलाकर प्रदर्शन किया

पंजाब रोडवेज रिटायर्ड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक होशियारपुर में हुई। इससे पहले संगठन के जनरल सचिव ज्ञान सिंह भलेठू की माता व उप प्रधान संत राम को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 05:00 AM (IST)
कृषि सुधार कानून की कापियां जलाकर प्रदर्शन किया
कृषि सुधार कानून की कापियां जलाकर प्रदर्शन किया

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : पंजाब रोडवेज रिटायर्ड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक होशियारपुर में हुई। इससे पहले संगठन के जनरल सचिव ज्ञान सिंह भलेठू की माता व उप प्रधान संत राम को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद नए सदस्य जोगिद्र सब इंस्पेक्टर नंगल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं संगठन ने किसान विरोधी कृषि सुधार कानून को अग्नि भेंट करके केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। मुलतानी ने कहा कि कैप्टन सरकार नए किरत कानून लाकर मजदूरों को भी किसानों की कतार में लाकर खड़ा कर रही है। पंजाब सरकार की ओर से जीएसटी का बहाना लगाकर डीए की किस्तें व बकाया रोक कर बैठी है। इस अवसर पर जनरल सचिव ज्ञान सिंह भलेठू, अवतार सिंह झिगड़, शिव लाल, कुलभूषण सिंह, गुरबख्श सिंह सुपरिटेंडेंट, हरजीत सिंह उप प्रधान, गुरमीत सिंह, जगदीश सिंह, हरदयाल सिंह, हरमेश लाल, प्रेम सिंह व भगवान दास मौजूद रहे। उधर, हरियाना में आम आदमी पार्टी दोआबा जोन के प्रधान डा. रवजोत सिंह के दिशा निर्देशों अनुसार रवि शर्मा की अध्यक्षता में कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां जलाई गई। इस दौरान सभी सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि नए कृषि सुधार कानूनों को तत्काल रद किया जाए। रवि शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि सुधार कानून लाना जनविरोधी फैसला है। यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका है। केंद्र सरकार को दिल्ली के बार्डर पर बैठे किसानों की मांगें नजर नहीं आ रही। आम आदमी पार्टी शुरू से किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष में भाग ले रही है। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह हैपी, सुखदेव शर्मा, हरजिदर पाल, विजय भाटिया, सुशील शर्मा, सुखविदर पाल सिंह, दौलतराम, प्रीत सिंह, मुकेश डडवाल, गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, सतनाम सिंह, डा. संदीप सिंह, कुलदीप सिंह, रणजीत सिंह, रुपिदर सिंह उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.