Move to Jagran APP

टांडा में सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाल किया कृषि सुधार कानून का विरोध

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने 26 जनवरी को कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ रोष जताने के लिए इलाके में विशाल ट्रैक्टर रोष मार्च निकाला।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Jan 2021 06:32 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2021 06:32 AM (IST)
टांडा में सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाल किया कृषि सुधार कानून का विरोध
टांडा में सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाल किया कृषि सुधार कानून का विरोध

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने 26 जनवरी को कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ रोष जताने के लिए इलाके में विशाल ट्रैक्टर रोष मार्च निकाला। यह दाना मंडी से शुरू हुआ और मियानी, दसूहा और हाईवे खुद्दा से होता हुआ टांडा आकर समाप्त हुआ। टांडा जोन के प्रधान परमजीत सिंह भुल्ला की अगुवाई और राज्य प्रधान प्रधान सतनाम सिंह पन्नू व उपप्रधान सविदर सिंह के दिशा निर्देशों अनुसार निकाले मार्च में सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्रालियां व अन्य वाहनों के साथ शामिल हुए। इस दौरान किसानों और मजदूरों ने कृषि सुधार कानूनों और उनको लेकर आने वाली केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर रोष मार्च में परमजीत सिंह भुल्ला, पूर्व मंत्री चौधरी बलबीर सिंह मियानी, सुखविदर सिंह अरोड़ा, मंजीत सिंह, तजिदर सिंह ढिल्लों, गुरबख्श सिंह, जगजीत सिंह जीता, कुलदीप सिंह, जसविदर सिंह, कुलदीप सिंह, अमरिदर सिंह, गुरदित सिंह, रेशम सिंह, नरिदर कौर बाठ, नवजोत कौर, बलविदर कौर चौहान, सोनू आलमपुर, रोशन ज्योति, बेअंत कौर बाठ, नवजोत सैनी, गुरप्रीत सिंह, नवदीप सिंह, दलेर सिंह, परमजीत सिंह भुट्टो, सनी सिंह, सुपिंदर कौर खख, साबी झांस, दया सिंह, हनीफ मोहम्मद, दलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह उपस्थित थे। ट्रैक्टर रैली निकाल कृषि सुधार कानून के खिलाफ जताया रोष

loksabha election banner

कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ कंडी क्षेत्र से किसानों ने एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली। लगभग डेढ़ दर्जन के करीब गावों से होती हुई यह रैली जब भाजपा देहाती के जिला प्रधान संजीव मिनहास के गांव भम्बोवाल पहुंची तो किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली बिक्रमजीत सिंह मस्तीवाल, सुरिद्र सिंह रघवाल, पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह मल्लेवाल, सुरिद्र सिंह वाली मल्लेवाल, सरूप सिंह मनहोता, कैप्टन तरसेम सिंह मल्लेवाल की अगुवाई में कंडी क्षेत्र के गांव मस्तीवाल से शुरू होकर गढ़दीवाला, माछिया, दौस्डका, भूंगा, कंगा, हरियाणा, जनौडी, ढोलवाहा, मनहोता, बरूही, कोई, जोगीआना, चांग बसोआ, गुजर बसोआ, लिटा, चठियालिया, बांडा से होती हुई वापस वहीं पर संपन्न हुई। इस दौरान किसान जत्थेबंदियों के विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून किसानों को तबाह कर देंगे। इससे किसान अपने भविष्य को लेकर काफी चितित है। उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कृषि सुधार कानूनों को जल्द वापस नहीं लिया तो इसके परिणाम घातक होंगे। इस अवसर पर डा. बलवीर सिंह भटोली, दलवीर सिंह शेखा, वरियाम सिंह मस्तीवाल, कुलदीप सिंह ककराली, प्रगट सिंह शेखा, जरनैल सिंह भटोली, बहादुर सिंह शेखा, सुखविद्र सिंह मिर्जापुर, कैप्टन तरसेम सिंह, हरजीत सिंह मिर्जापुर, मास्टर हरदीप सिंह मल्लेवाल, सुच्चा सिंह मल्लेवाल, प्रगट सिंह मल्लेवाल, बलवीर सिंह, दर्शन सिंह शेखा, जसवंत सिंह, गुरनाम सिंह, तीर्थ सिंह, सेवा सिंह, भगवंत सिंह, धर्म सिंह, स्वर्ण सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.