Move to Jagran APP

एडवोकेट भगवंत व सिया कत्ल मुख्य आरोपित गिरफ्त से दूर

दीपावली को हुए एडवोकेट भगवंत किशोर व उनकी सहायक सिया खुल्लर के डबल मर्डर के मामले में अभी भी मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 11:47 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 11:47 PM (IST)
एडवोकेट भगवंत व सिया कत्ल मुख्य आरोपित गिरफ्त से दूर
एडवोकेट भगवंत व सिया कत्ल मुख्य आरोपित गिरफ्त से दूर

जागरण संवाददाता, होशियारपुर

loksabha election banner

दीपावली को हुए एडवोकेट भगवंत किशोर व उनकी सहायक सिया खुल्लर के डबल मर्डर के मामले में अभी भी मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस पिछले दो माह से मुख्य आरोपित सिया खुल्लर के पति आशीष को गिरफ्तार करने लिए हाथ पांव मार रही है लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने एक आशीष का साथ देने वाले तीन आरोपितों में से एक आरोपित कपिल कुमार को छापेमारी के बाद बुलंद शहर से काबू कर लिया था। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपित को जल्द ही काबू करने का दावा किया था लेकिन अभी तक पुलिस का वह दावा हवा ही साबित हो रहा है। सूत्रों की माने तो इस मामले का मुख्य आरोपित पुलिस को चमका देकर विदेश फरार हो गया है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला समय ही बताएगा पर इन चर्चाओं में कितनी सच्चाई है। फिलहाल यह सच्चाई सबसे सामने सच है कि पुलिस अभी तक मुख्य आरोपित को पकड़ नहीं पाई है।

(बाक्स)

दीपावली के रात को किया था भगवंत किशोर व सिया खुल्लर का कत्ल

एडवोकेट भगवंत किशोर गुप्ता व उनकी सहायक सिया खुल्लर का दीपावली की रात को पुरहीरां बाइपास में हुए हादसे में मौत हो गई थी। यह मामला पहले हादसा ही लग रह था, लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की तो हत्या का निकला। मामला साफ हुआ तो हत्या का आरोपित सिया का पति आशीष ही निकला। आशीष ने अपने तीन साथियों के साथ सिया व एडवोकेट भगवंत किशोर का कत्ल किया था। जब पुलिस ने जांच शुरू की थी तो जांच के तार धीरे धीरे यूपी के शहर बुलंद से जुड़ने लगे थे। साजिश से जुड़े कुछ तथ्य बुलंद शहर से संबंध रखते थे और पूरी प्लानिग वहीं से शुरू हुई थी। पुलिस ने टेक्निकल टीम के साथ मिलकर जांच शुरू की थी तो साफ हो गया था कि यह हत्या हुई है और इसे छुपाने के लिए हादसे का रूप दिया गया था।

(बाक्स) छापेमारी जारी है, आरोपित जल्द काबू होगा : एसएचओ

थाना माडल टाउन के एसएचओ करनैल सिंह से बात कि तो उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और अलग-अलग जगहों पर सूचना के आधार पर छापेमारी भी की जा रही है। उम्मीद है कि बाकी तीन आरोपित व मुख्य आरोपित आशीष जल्द काबू कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.