पराली को आग लगाने के नुकसान गिनाए
जेएनएन होशियारपुर कृषि विज्ञान केंद्र(केवीके) होशियारपुर की ओर से लांबड़ा कांगड़ी मल्टीपरपज कोआपरेटिव सर्विस सोसायटी लांबड़ा में प्रशिक्षण कोर्स का आयोजन किया गया।
जेएनएन, होशियारपुर
कृषि विज्ञान केंद्र(केवीके) होशियारपुर की ओर से लांबड़ा कांगड़ी मल्टीपरपज कोआपरेटिव सर्विस सोसायटी लांबड़ा में प्रशिक्षण कोर्स का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के सहायक प्रोफेसर (सब्जी विज्ञान) डा. सुखविदर सिंह ने धान की पराली को आग लगाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। पराली का प्रयोग कर मशरूम की काश्त के बारे में जानकारी सांझी की।
कृषि विज्ञान केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर (प्रशिक्षण) डा. मनिदर सिंह बौंस ने आए हुए किसानों को कृषि मशीनरी के माध्यम से धान की पराली प्रबंधन के बारे में तकनीकी जानकारी सांझी की। डा. बौंस ने इस बात पर जोर दिया कि किसान पराली प्रबंधन संबंधी मशीनरी का प्रयोग सांझे तौर पर करें ताकि इसका पूरा फायदा लिया जा सके। सोसायटी के कमेटी सदस्य बलवंत सिंह ने आए माहिरों व किसानों का आभार किया व उपस्थित किसानों की ओर से भी पराली प्रबंधन मनोरथ के लिए साथ देने का पूरा भरोसा दिया। इस मौके पर सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मलकीत सिंह, सचिव चंदरदेव सिंह, मैनेजर जसविदर सिंह, बलवंत सिंह, रणजीत सिंह, ओंकार सिंह, परमजीत सिंह, गुरदीप सिंह, प्रगट सिंह आदि भी मौजूद थे।