जिला कचहरी में आरपी धीर ने बांटे लड्डू
बिहार चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यू) की तरफ से लगातार चौथी बार सत्ता हासिल करने पर जिला कचहरी होशियारपुर में भारतीय जनता पार्टी लीगल सैल सदस्य आरपी धीर की तरफ से लड्डू बांटे गए।
संवाद सहयोगी, होशियारपुर
बिहार चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यू) की तरफ से लगातार चौथी बार सत्ता हासिल करने पर जिला कचहरी होशियारपुर में भारतीय जनता पार्टी लीगल सैल सदस्य आरपी धीर की तरफ से लड्डू बांटे गए। धीर ने कहा कि देश के वोटर का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में लगातार बढ़ता ही जा रहा है क्योंकि केंद्र में जब से भाजपा सरकार बनी है देश लगातार नई ऊंचाईयों को छू रहा है। इस अवसर पर उनके साथ करन कहोल, सतीश रियात, अदित्य सहगल, भगवंत किशोर गुप्ता, अजय गुप्ता, पंकज शर्मा, अमर मल्लिक,सतपाल, डीआर बग्गा, हरदीप सिंह, मनोज वर्मा, एचएस फ्लोरा, मुनीश हांडा, पंकज ठाकुर, उमेश, वीके प्राशर, विजय प्रदेसी, अभिषेक भार्दवाज, नीरज कुमार और अंकुर प्राशर मौजूद थे।
-----------------
बिहार में भाजपा की जीत ऐतिहासिक : शाकर
संवाद सहयोगी, मुकेरियां
बिहार के चुनावी महासमर और मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक व उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में मिली जीत से भाजपा वर्करों में खुशी है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के हक में देश के लोगो का फतवा है। यह बातें पूर्व वन मंत्री अरुणेश शाकर ने प्रेस बयान में कहीं। उन्होंने कहा कि देश की जनता समझती है कि केवल नरेंद्र मोदी की योग्य अगुवाई में देश बुलंदियों को छू सकता है। उन्होंने अपने छह साल के कार्यकाल में देश हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जरनैल सिंह, पप्पा वालिया, मास्टर सुनील, हैपी, विनोद कुमार लड्डी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनोद साब्बी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुमन मंगल, मोती गिल, पप्पू, आभास शाकिर, तरसेम, गणेश दत्त महता, ब्रिज सोनी आदि उपस्थित थे।