बाबा लाल दयाल आश्रम में 10 दिवसीय समारोह शुरू
बाबा लाल दयाल आश्रम रामपुर में शुक्रवार से 10 दिवसीय धार्मिक समारोह शुरू हो गया है। यह समारोह 18 नवंबर तक चलेगा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 03:44 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 03:44 PM (IST)
संवाद सहयोगी, दातारपुर : बाबा लाल दयाल आश्रम रामपुर में शुक्रवार से 10 दिवसीय धार्मिक समारोह शुरू हो गया है। यह समारोह 18 नवंबर तक चलेगा। महामंडलेश्वर महंत रमेश दास की अध्यक्षता में होने वाले समारोह में आज सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सुबह आश्रम से चलकर कमाही देवी, बह नंगल होते हुए प्राचीन शिव मंदिर पुहारी पहुंची। वहां से जल ग्रहण करके वापस आश्रम पहुंची। रास्ते में वापसी पर मां कामाक्षी दरबार कमाही दवी में यात्रा का महंत राज गिरी जी महाराज ने स्वागत किया। इस अवसर पर रा¨जदर मेहता, अजय शास्त्री, अविनाश कुमार, किशोरी लाल, कुलदीप शर्मा, राकेश कुमार व शेर ¨सह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें