Move to Jagran APP

किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष : अनिल वशिष्ठ

संवाद सहयोगी हाजीपुर भाजपा मंडल प्रधान पांडे गांव शक्ति केंद्र और चन्न गढ़वा शक्ति केंद्र की बैठक ठाकुर जगरूप सिंह मंडल उप प्रधान के घर पर हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 05:16 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 05:16 PM (IST)
किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष : अनिल वशिष्ठ
किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष : अनिल वशिष्ठ

संवाद सहयोगी, हाजीपुर

loksabha election banner

भाजपा मंडल प्रधान पांडे गांव शक्ति केंद्र और चन्न गढ़वा शक्ति केंद्र की बैठक ठाकुर जगरूप सिंह मंडल उप प्रधान के घर पर हुई। भाजपा जिला प्रधान संजीव मिन्हास और जिला महामंत्री अजय कौशल सेठू विशेष रूप से इस मीटिग में उपस्थित थे।

अनिल वशिष्ठ ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस और अन्य विपक्षी लीडर किसानों को केंद्र सरकार के खिलाफ भड़का रहे हैं, जो गलत है। प्रधानमंत्री कभी भी किसानों का अहित नहीं कर सकते। धीरे-धीरे किसान भी अब जागरूक होते जा रहे हैं। उनको समझ आने लगा है कि वोट नीति के कारण यह सभी विपक्षी पार्टियां भाजपा को बदनाम करने के लिए अपना उल्लू सीधा कर रही हैं। केंद्र सरकार किसानों के हित के लिए उनको उचित मूल्य दिलाने के लिए बिचौलिए खत्म करने के लिए कृषि सुधार कानून लेकर आई है। इस अवसर पर जिला उपप्रधान प्रवीण शर्मा, मंडल महामंत्री ठाकुर करण सिंह, मंडल उपप्रधान तिलोकचंद, शक्ति केंद्र प्रधान विमल शर्मा, मंडलगढ़ बिमल शर्मा, मंडल गढ़दीवाला प्रधान गुरविदर सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी रमन शर्मा, जनगणना शक्ति केंद्र प्रधान दविदर सिंह, प्रभारी नवदीप ठाकुर, महिला जिला किसान मोर्चा उपप्रधान गुरदीप कौर, किसान मोर्चा मेंबर मलकीत सिंह नमोली, शक्ति केंद्र प्रधान पहलाद सिंह बिदु ,मंडल युवा मोर्चा प्रधान अश्विनी चौधरी, प्रधान चंदन राज दौलत सिंह, सोशल मीडिया इंचार्ज राजवीर सोनू आदि इस अवसर पर उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.