धार्मिक पोस्टर फाड़ने के आरोप में केस दर्ज
भगवान वाल्मीकि के पोस्टर फाड़ने के आरोप में मुकेरियां पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 11:42 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 11:42 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मुकेरियां : भगवान वाल्मीकि के पोस्टर फाड़ने के आरोप में मुकेरियां पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला तरसेम लाल पुत्र जीत ¨सह निवासी वार्ड नंबर 12 चक्क अल्ला बख्श मुकेरियां के बयान पर दर्ज किया है। बयान में तरसेम लाल ने बताया कि गत रात किसी शरारती तत्व ने रंपा एजेंसी के बाहर लगे फलेक्स बोर्ड को फाड़ दिया। आरोपित ने बोर्ड फाड़कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। पुलिस ने तरसेम लाल के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलफ केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें