जमीन पर कब्जा करने के आरोप में 3 पर केस
जमीनी विवाद के मामले में दसूहा पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 12:09 AM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 12:09 AM (IST)
संवाद सहयोगी, दसूहा : जमीनी विवाद के मामले में दसूहा पुलिस ने तीन आरोपितों को नामजद किया है। आरोपितों की पहचान रणजीत ¨सह, दिलेर ¨सह पुत्र पूर्ण ¨सह, पूर्ण ¨सह पुत्र मुंशा ¨सह के रुप में हुई है। पुलिस ने यह मामला सतनाम कौर पत्नी करनैल ¨सह के बयान के आधार पर दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयान में सतनाम कौर निवासी बीजा भटोली ने बताया कि उक्त आरोपियों ने हम सलाह होकर उनकी जमीन पर अवैध रुप से कब्जा करने की कोशिश की व उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें