दहेज के लिए परेशान करता था पति, केस दर्ज
संवाद सहयोगी होशियारपुर बुल्लोवाल पुलिस ने शादी के पांच वर्ष बाद दहेज के लिए परेशान करने पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 07:07 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 07:07 PM (IST)
संवाद सहयोगी, होशियारपुर
बुल्लोवाल पुलिस ने शादी के पांच वर्ष बाद दहेज के लिए परेशान करने पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपित की पहचान हिम्मत कुमार निवासी शेरपुर पक्का, बुल्लोवाल के रूप में हुई है। हरप्रीत कौर निवासी शेरपुर पक्का ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था मगर शादी के पांच वर्ष बाद उसका पति हिम्मत कुमार जो हलवाई का काम करता है बगैर किसी बात के ही झगड़ा करके पैसे की मांग करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। अब उसके पति ने तीनों को घर से निकाल दिया है। पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें