भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयंती पर पं. दीन दयाल को किया नमन
संवाद सहयोगी दातारपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल वसिष्ठ के कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती समारोह में अनिल वसिष्ठ ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी थे।
संवाद सहयोगी, दातारपुर
भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल वसिष्ठ के कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती समारोह में अनिल वसिष्ठ ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी थे। वह हमारे पथ प्रदर्शक हैं। उन्होंने दुनिया के सामने एकात्म मानववाद का दर्शन रखा। मानवता की पूर्णता और समग्र विकास के लिए अंत्योदय का सिद्धांत दिया जिसके चलते समाज के हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हुआ। उन्होंने कहा पूर्व मुख्य मंत्री हिमाचल शांता कुमार ने इसी अन्त्योदय योजना को मूर्त रूप देकर निर्धन वर्ग के लिए दो रुपए किलो गेहूं तथा तीन रुपए किलो चावल उपलब्ध करवाए थे जो निरंतर जारी है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चल कर हम समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। कहा कि पंडित जी के विचार आज भी हमारे मार्गदर्शक बने हुए हैं और रहेंगे। मंडल प्रधान अनिल वशिष्ट, जिला उपप्रधान परवीन शर्मा, शहरी प्रधान सुरिदर मोहन बजाज, उपप्रधान विक्रम ठाकुर, शहरी युवा मोर्चा प्रधान सूरज शर्मा, मनोज शर्मा, विकास चौधरी उपस्थित थे।