Move to Jagran APP

राम चरित मानस प्रचार मंडल को शव वाहन किया समर्पित

धार्मिक एवं सामाजिक संगठन श्री राम चरित मानस प्रचार मण्डल द्वारा संचालित श्री राम भवन चांद नगर बहादुरपुर ने समाजसेवी कार्यों के लिए एक कदम आगे बढ़ाने का काम किया है। मंडल की इच्छा को पूरा करते हुए कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने अपने ग्रांट से नवनिर्मित शव की चाबी चालक अशोक कुमार को सौंपी। यूं कहें कि श्री अरोड़ा के इस कार्य से मंडल समाज सेवा में अब और ज्यादा योगदान दे सकेगा तो शायद कुछ गलत नहीं होगा। बता दें कि मंडल के पास पहले दो शव वाहन चल रहे हैं। शवों को शमघानघाट तक लाने के लिए मंडल के ही शव वाहन जाते हैं। शव वाहन की चाभी मंडल सौंपते समय कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मंडल की ओर से किया जा रहा कार्य सराहनीय हैं। इसकी प्रशंसा के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। क्योंकि जिस तरह से मंडल कार्य कर रहा है, वह समाज के लिए प्रेरणादायी है। शहर के हरेक नागरिक को मंडल के नेक कार्य में जुटकर अपना अहम योगदान देना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 06:39 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 06:39 PM (IST)
राम चरित मानस प्रचार मंडल को शव वाहन किया समर्पित
राम चरित मानस प्रचार मंडल को शव वाहन किया समर्पित

जागरण संवाददाता, होशियारपुर :

loksabha election banner

धार्मिक एवं सामाजिक संगठन श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल की ओर से संचालित श्री राम भवन चांद नगर बहादुरपुर ने समाजसेवी कार्यों के लिए एक कदम आगे बढ़ाने का काम किया है। मंडल को कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने अपने ग्रांट से नवनिर्मित शव की चाबी चालक अशोक कुमार को सौंपी। मंडल के पास पहले दो शव वाहन चल रहे हैं। शवों को श्मघानघाट तक लाने के लिए मंडल के ही शव वाहन जाते हैं। शव वाहन की चाभी मंडल सौंपते समय कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मंडल की ओर से किया जा रहा कार्य सराहनीय हैं। इसकी प्रशंसा के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। क्योंकि जिस तरह से मंडल कार्य कर रहा है, वह समाज के लिए प्रेरणादायी है। शहर के हरेक नागरिक को मंडल के नेक कार्य में जुटकर अपना अहम योगदान देना चाहिए।

शव वाहन का महत्व जरूरत पड़ने पर ही समझा जा सकता है: मंत्री अरोड़ा

मंडल को आज शव वाहन की चाभी भेंट की है, वह कुछ नहीं है। यह तो उनका कर्तव्य है। क्योंकि शव वाहन का महत्व जरूरत पड़ने पर ही समझा जा सकता है। मण्डल ने पिछले 22 सालों से शव वाहनों की मदद से 15 हजार से भी अधिक मृतक देहों को श्मशान घाट तक पहुंचाने का जो काम किया है।

इस अवसर पर रिटायर्ड सिविल सर्जन सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.अजय बग्गा, मंडल प्रधान समाजसेवी हरीश सैनी, जगदीश पटियाल, राकेश भल्ला, महिन्द्रपाल गुप्ता, जोगेन्द्र पाल कश्यप, अश्विनी चोपड़ा, मास्टर निहाल चंद, जेके शर्मा, रमन वर्मा, रविन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र ओहरी, अश्विनी शर्मा, महेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार सिद्घू, आशु, संदीप शमर भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.