गणतंत्र दिवस पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा, लगे संविधान जिंदाबाद के नारे Jalandhar News
शोभायात्रा शहर के अलग-अलग इलाकों से गजरते हुए कच्चा कोट (बस्ती बावा खेल) में समाप्त हुई।
जालंधर, जेएनएन। हर साल की तरह इस साल भी शहर में 26 जनवरी के दिन संविधान लागू होने की खुशी में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शोभायात्रा शहर के अलग-अलग इलाकों से गजरते हुए कच्चा कोट (बस्ती बावा खेल) में समाप्त हुई। 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था। इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में देशभर में मनाया जाता है।
इस अवसर पर शहर के कच्चा कोट से जय भीम जय संविधान जिंदाबाद और NRC, CAA कानून वापस लो के नारों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कच्चा कोट से होते हुए बस्ती पीर दाद, राजन नगर, पंज पीर कलोनी लैदर कॉम्प्लेक्स रोड से होते हुए पन्नू बिहार, रोहणी कॉलोनी, बाजवा कॉलोनी, राजा गॉर्डन, महाराजा गार्डन, 120 फुटी रोड से कपूरथला रोड होते हुए शोभायात्रा कच्चा कोट में समाप्त की गई। इस मौके पर हरी मित्र, बलविंदर बिट्टा, प्रेम लाल घारू, विशाल द्रविड़, रमन भगत, बॉबी मट्टू, लकी भगत, सोनु भथनोटर, अमन तेजी, गुर प्यारी, गोपी, हिंद पाल आदि मौजूद रहे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें