Move to Jagran APP

प्रिंसिपल व महिला Teachers का अश्लील Video Viral case, विभागीय जांच में अध्यापिकाएं भी दोषी

स्कूल में द्वारा दो महिला अध्यापिकाओं के साथ अश्लील हरकतें करने की Viral हुई Video में विभाग ने जांच में महिला अध्यापिकाओं को भी दोषी ठहराया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 05:44 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 09:08 PM (IST)
प्रिंसिपल व महिला Teachers का अश्लील Video Viral case, विभागीय जांच में अध्यापिकाएं भी दोषी
प्रिंसिपल व महिला Teachers का अश्लील Video Viral case, विभागीय जांच में अध्यापिकाएं भी दोषी

जेएनएन, तलवाड़ा [होशियारपुऱ]। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दातारपुर में द्वारा दो महिला अध्यापिकाओं के साथ अश्लील हरकतें करने की Viral हुई Video में विभाग ने जांच में महिला अध्यापिकाओं को भी दोषी ठहराया है। प्रिंसिपल अपने कमरे में इन महिला अध्यापिकाओं की सहमति से उनके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था।

loksabha election banner

Video में साफ देखा जा सकता है कि अश्लील हरकतें करने के वक्त महिला अध्यापिकाएं उसका विरोध नहीं करती हैं, बल्कि उनकी भी इसमें सहमति दिखती है। सो, जांच कमेटी ने शिक्षा के मंदिर में ऐसी घिनौनी हरकत के लिए महिला अध्यापिकाओंं को भी कसूरवार ठहराया है। मामला चंडीगढ़ में DPI के टेबल पर पहुंच चुका है। इनका भी सस्पेंड होना तय है।

बता दें, सारे प्रकरण में प्रिंसिपल विक्रम सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर उसकी तैनाती DEO दफ्तर तरनतारन कर दी गई है। हालांकि DEO सेकेंडरी मोहन सिंह लेहल ने कोई जानकारी देने से इंकार करते हुए सिर्फ इतना कहा कि सारे मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों के पास भेज दी गई है। मगर, सूत्र बताते हैं कि प्रिंसिपल विक्रम सिंह पर एक्शन लेने का अधिकार शिक्षा सचिव के पास था, इसीलिए उन्होंने फौरी तौर पर सस्पेंड कर दिया।

महिला अध्यापिकाओं पर एक्शन DPI ने लेना है। अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट DPI के टेबल पर पहुंच चुकी है। जांच कमेटी ने महिला अध्यापिकाओं को भी कसूरवार ठहराया है। DEO मोहन सिंह लेहल ने भी जांच रिपोर्ट पर अपनी सहमति जताते हुए रिपोर्ट को DPI के पास भेज दिया है। मालूम पड़ा है कि महिला अध्यापिकाओं को भी सस्पेंड करने की सिफारिश की गई है। जल्द ही DPI इस पर मुहर लगाकर अपना आदेश जारी कर देंगे।

उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण के उजागर होने के बाद दातारपुर के लोगों में काफी रोष है। बुधवार को लोगों ने धरना देकर प्रिंसिपल विक्रम सिंह और दोनों महिला अध्यापिकाओं को नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की थी। लोगों का एक शिष्टमंडल डीसी ईशा कालिया से मिलकर प्रिंसिपल और दोनों महिला अध्यापिकाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

लोगों का कहना है कि इस सारे प्रकरण में प्रिंसिपल के साथ-साथ महिला अध्यापिकाएं भी बराबर की दोषी हैं। इसीलिए इन्हें सस्पेंड नहीं, बल्कि नौकरी से बर्खास्त करना चाहिए। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दातारपुर में प्रिंसिपल विक्रम सिंह दो महिला अध्यापिकाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था। किसी ने इसकी Video बनाकर सार्वजनिक कर दिया। उसके बाद से शिक्षा विभाग में शर्मसार हो उठा है और काफी बवाल मचा हुआ है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.