फोटोग्राफर की मौत के मामले में आरोपित गिरफ्तार, सदमे में परिवार
वीरवार रात जागो में लड़की के भाई ने बूंदक से गोली चलाई थी। गोली लगने से वहां पर वीडिया बना रहे फोटोग्राफर की मौत हो गई थी।
संवाद सहयोगी, दसूहा : वीरवार रात जागो में लड़की के भाई ने बूंदक से गोली चलाई थी। गोली लगने से वहां पर वीडिया बना रहे फोटोग्राफर की मौत हो गई थी। इस मामले में दसूहा पुलिस ने आरोपित रिपुदमन ¨सह हुंदल और उसके पिता उपजीत ¨सह हुंदल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रिपुदमन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं युवक की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। युवक दो बहनों का इकलौता भाई था।
अतुल पुत्र नसीब ¨सह निवासी पुआरा थाना मुकेरियां ने दसूहा पुलिस को लिखाई शिकायत में बताया कि वह विवाह शादियों में दिहाड़ी पर फोटोग्राफरी करता है। 8 जनवरी को वह और जसपाल ¨सह उर्फ जस्सी (23) पुत्र कमलजीत ¨सह निवासी मंसूरपुर (मुकेरियां) लाडी स्टूडियो दसूहा के कहने पर उपजीत ¨सह उर्फ टीटू निवासी हरदोथलना की बेटी की शादी के मौके पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने आए थे। दस जनवरी को जागो की पार्टी थी। वहां पर वह, जसपाल और लाडी स्टूडियो का मालिक वीडियोग्राफी कर रहे थे। घर के अंदर लगे टेंट में लोग शराब पीकर पार्टी कर रहे थे। दोनों ने फोटो तथा मूवी बनानी शुरू की थी। इस दौरान साढ़े आठ बजे के करीब जागो निकलनी शुरू हुई। वह और जसपाल उसकी वीडियोग्राफी करने लगे। इस दौरान लड़की के भाई रिपुदमन ¨सह ने हाथ में बंदूक लेकर भंगड़ा डालना शुरू कर दिया तथा बंदूक से फायर कर दिया जो सीधा वीडियोग्राफी कर रहे उसके साथी जसपाल ¨सह की छाती पर लगा। इससे मौके पर ही जसपाल की मौत हेा गई। इसके बाद परिवार वाले घर में ताला लगाकर वहां से फरार हो गए थे। उसने किसी तरह से लहूलुहान जसपाल ¨सह को सरकारी अस्पताल दसूहा पहुंचाया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। दो बहनों का इकलौता भाई था जसपाल
फोटोग्राफर जसपाल ¨सह दो बहनों का इकलौता भाई था। एक बहन ज्योति की कपूरथला में शादी की गई जबकि दूसरी 21 वर्षीय बब्बू अभी कुंवारी है। मंसूरपुर के दलजीत ¨सह फोटोग्राफर ने बताया कि जसपाल ने उससे ही काम सीखा था। वह मेरे लिए बेटे जैसा था। उसे कोई भी काम कहा जाता था। तो वह मना नहीं करता था। सुबह आने से मना किया था जसपाल ने
जसपाल के साथ गए फोटोग्राफरों सुखचैन ¨सह और अतुल ने बताया कि वीरवार को सुबह जसपाल ने सुबह आने से इंकार कर दिया था, मगर जोर देने पर वह आ गया था। शायद उसकी मौत ही उसे आज यहां ले आई। उसे न बुलाया होता तो हमारा प्यारा दोस्त हमारे बीच ¨जदा होता। काम शुरू कर पिता का हाथ बंटाना शुरू किया था
बेहद गरीब घर से ताल्लुक रखने वाले जसपाल ने ही अपना काम शुरू कर अपने पिता का हाथ बंटाना शुरू किया था। दसूहा, मुकेरियां की फोटोग्राफर एसोसिएशन ने आज इकट्ठे होकर परिवार के साथ दसूहा थाने पहुंच कर जसपाल के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की।