Move to Jagran APP

भगत नगर के लोगों ने सीवर समस्या से परेशान होकर प्रदर्शन किया

वार्ड 46 के मोहल्ला भगत नगर में तीन महीने से सीवरेज की समस्या पेश आ रही है। इससे परेशान होकर शुक्रवार को लोगों ने पूर्व पार्षद अशोक कुमार शोकी की अगुवाई में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 07:10 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 07:10 AM (IST)
भगत नगर के लोगों ने सीवर समस्या से परेशान होकर प्रदर्शन किया
भगत नगर के लोगों ने सीवर समस्या से परेशान होकर प्रदर्शन किया

जागरण टीम, होशियारपुर : वार्ड 46 के मोहल्ला भगत नगर में तीन महीने से सीवरेज की समस्या पेश आ रही है। इससे परेशान होकर शुक्रवार को लोगों ने पूर्व पार्षद अशोक कुमार शोकी की अगुवाई में प्रदर्शन किया। अशोक कुमार ने कहा कि बार-बार नवनिर्वाचित पार्षद के पास गुहार करने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया। इससे गंदा पानी गलियों व सड़कों पर जमा होने के साथ साथ घरों में आ रहा है। इसके कारण बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब अशोक कुमार पार्षद थे तब वार्ड में अथाह विकास हुआ लेकिन अब बुनियादी सुविधाएं देना तो दूर सीवरेज, पानी व गलियों और सड़कों का प्रबंधन भी ठीक ढंग से नहीं हो रहा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन में समस्या का हल नहीं किया, तो पार्षद के घर के सामने पक्का धरना लगाया जाएगा। इस मौके जोगिदर पाल, मास्टर गुरपाल लाल, मदन लाल, टोनी, विक्की, इंदरजीत, विशाल मल्होत्रा, प्रवीण, अमरजीत उपस्थित थे।

loksabha election banner

मुकेरियां शुगर मिल के सामने 26 को प्रदर्शन करेगी कमेटी

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : मुकेरियां शुगर मिल के सामने किसान मजदूर संघर्ष कमेटी 26 जुलाई को गन्ने की बकाया राशि न मिलने के रोष में प्रदर्शन करेगी। यह फैसला जत्थेबंदी के संत बाबा प्रेम सिंह व जोन टांडा के प्रधान परमजीत सिंह भुल्ला, कुलदीप सिंह बेगोवाल और गुरजीत सिंह वलटोहा की अगुवाई में रडा मंड में बैठक के दौरान लिया गया। इस दौरान कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। नेताओं ने कहा कि जब तक मिल मैनेजमेंट गन्ने की बकाया राशि खातों में नहीं डालती तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने बुट्टर शुगर मिल व कीड़ी शुगर मिल को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों की पेमेंट क्लियर न की तो जल्द घेराव किया जाएगा। इस मौके गुरप्रीत सिंह वलटोहा, सतनाम सिंह, साहिब सिंह, गुरसाहिब सिंह, रंजीत सिंह, हरबंस सिंह सत्ता, हर्मन सिंह सोनू, तारा सिंह, मन्ना, तरसेम सिंह, मनराज सिंह उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.