सजाए जाएंगे मंदिर, आज घर-घर होगी दीपमाला
होशियारपुर अयोध्या में आज पांच अगस्त को भव्य श्रीराम मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन होगा। इस शुभ घड़ी को लेकर पूरे देश में उत्सव जैसा माहौल है।
संवाद सहयोगी, होशियारपुर: अयोध्या में आज पांच अगस्त को भव्य श्रीराम मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन होगा। इस शुभ घड़ी को लेकर पूरे देश में उत्सव जैसा माहौल है। श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर के पूजन को लेकर बरसों से इंतजार कर रहे होशियारपुर के लोगों में भी खुशी है। भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि इस खास पल के लिए हिदु संगठनों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुल मिलाकर पांच अगस्त को पूरे देश में दीपावली जैसा नजारा देखने को मिलेगा। उन्होंने इस संबंध में मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक बैठक का आयोजन भी किया गया। इसमें फैसला लिया गया कि पांच अगस्त को शहर के सभी मंदिरों को सुबह से सजाना शुरू कर दिया जाएगा। शाम के समय घरों में दीपमाला की जाएगी। इसके लिए सभी की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर बनने का सपना साकार होने जा रहा है। यह बहुत ही खुशी की बात है। यह पल सभी के लिए एतिहासिक होगा। दशहरा ग्राउंड में बड़े हनुमान मंदिर के सेवादार राकेश सूरी ने कहा कि बड़े हनुमान मंदिर को भी पाचं अगस्त को सजाया जाएगा और खुशी में पटाखे छोड़े भी जाएंगे।