Move to Jagran APP

परमिदर महाजन घुग्गी मणिमहेश चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बने

श्री मणिमहेश लंगर सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट मुकेरियां की एक विशेष बैठक ट्रस्ट के कार्यालय में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 05:19 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 06:25 PM (IST)
परमिदर महाजन घुग्गी मणिमहेश चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बने
परमिदर महाजन घुग्गी मणिमहेश चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बने

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : श्री मणिमहेश लंगर सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट मुकेरियां की एक विशेष बैठक ट्रस्ट के कार्यालय में हुई। इसमें ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने भाग लिया। यह बैठक एडवोकेट नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पिछली कार्यकारिणी को भंग करके ट्रस्ट का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए राजीव सोहल व अनुभव शर्मा ने परविदर महाजन घुग्गी का नाम प्रस्तुत किया। जिसे सभी ने एकमत से स्वीकार किया।

prime article banner

इसके साथ नई कार्यकारिणी चुनने का अधिकार महाजन को दिया गया। इस मौके 21 सदस्य ट्रस्ट का गठन करते हुए अश्विनी कुमार महाजन ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव सोहल महासचिव, विनय कुमार कोषाध्यक्ष, विपन महाजन तथा रत्न लाल धनोआ को सरपरस्त नियुक्त किया गया।

इस समय नवनियुक्त अध्यक्ष घुग्गी महाजन ने कहा कि श्री मणिमहेश लंगर सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह पूरी तनदेही से उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। ट्रस्ट ने जारी सभी धार्मिक व सामाजिक कार्यों को निर्विघ्न जारी रखा जाएगा। ट्रस्ट प्रतिवर्ष मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा से 12 किलोमीटर दूर गांव कुरांह नजदीक मैहला पुल पर लंगर लगाती है। जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए रहने व स्वास्थ्य सेवा का विशेष प्रबंध किया जाता है। इस मौके डॉक्टर विनोद महाजन, गुरदयाल सिंह गोल्डी, अनुभव शर्मा मन्नू, बंटी ठाकुर, विवेक बेदी, कुलवंत रमा, सुरम सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.