सरकारी हाई स्कूल चग्गरां में विद्यार्थियों का ऑनलाइन समर कैंप संपन्न
सरकारी हाई स्कूल चग्गरां में विद्यार्थियों की कार्यकुशलता को उजागर करने के लिए 10 दिन का ऑनलाइन समर कैम्प का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, होशियारपुर
शिक्षा विभाग के निर्देशअनुसार कोविड 19 की गाइडलाइन का वालन करते हुए सरकारी हाई स्कूल चग्गरां में विद्यार्थियों की कार्यकुशलता को उजागर करने के लिए 10 दिन का ऑनलाइन समर कैम्प का आयोजन किया गया। एक जून से 10 जून तक चले इस कैंप में विद्यार्थियों ने अपने माता पिता व स्कूल स्टाफ की सहायता से इस समर कैंप को पूर्ण रूप से सफल बनाया। जानकारी देते हुए स्कूल इंचार्ज सुनीता रानी ने बताया कि इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ अलग-अलग क्रियाशील गतिविधियों से उनके अंदर छुपी प्रतिभा को उजागर करना था। इस ऑनलाइन समर कैंप में विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने काफी उत्साहवर्धक कार्य करते हुए कैंप को बेहतर बनाया। कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों में पसंदीदा गतिविधियों से भाग लिया। जिसमें मेहंदी लगाना, पौधरोपण करना, मास्क बनाना व घर मे पड़ी बेकार ची•ाों से उपयोगी ची•ों तैयार करना जैसी गतिविधियां शामिल थी। इसके अलावा योगा व रंगोली बनाना भी शामिल था। स्टाफ व अध्यापकों ने •ाूम क्लास लगा कर विद्यार्थियों को पूर्ण सहयोग देते हुए उनका मार्गदर्शन किया। इस मौके पर इंचार्ज सुनीता रानी ने कहा कि अन्य स्टाफ के साथ साथ कंप्यूटर टीचर पूजा शर्मा भी बधाई की पात्र हैं, जिससे इस समर कैम्प को बहुत सुनिश्चित तरीके से चलाया जा सका। शिक्षा के साथ युवाओं को खेलों में भी लेना चाहिए भाग : महाजन
केंद्र सरकार की मुहिम खेलो इंडिया, बढ़ो इंडिया को आगे बढ़ाते हुए भाजपा के नेता जंगी लाल महाजन ने हाजीपुर के बोलियां मोहल्ला में बच्चों को खेल किट भेंट की। उन्होंने बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेल हमें अनुशासन सिखाती हैं और इसे शरीर तंदरुस्त होता है।
इस समय शहरी प्रधान सूरिदर मोहन बजाज, मंडल कार्यकारिणी मेंबर सुरिदर शिदू, शक्ति केंद्र प्रधान अश्वनी बांका, मंडल प्रधान अनिल वशिष्ट, ओबीसी मोर्चा सदस्य प्रभुदयाल प्रजापति, सचिव मनोज शर्मा, पंच विजय कुमार, रमेश, जोली राणा, पूर्व पंच प्रेमनाथ, अभिशार शर्मा, अंकुर, देव, अनुराग टंडन, दीपा सरदार,राम शर्मा, प्रियांश, शानू, हरदीप सिंह, हरमन सिंह आदि मौजूद रहे।