हवाई फायर करने के आरोप में एक नामजद
टांडा उड़मुड़ टांडा पुलिस ने अड्डा सरां में हवाई फायर करने के आरोप में एक आरोपित को नामजद किया है।
संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़: टांडा पुलिस ने अड्डा सरां में हवाई फायर करने के आरोप में एक आरोपित को नामजद किया है। पुलिस ने यह मामला घोड़ेवाहा के रहने वाले मुख्तयार सिंह के बयान के आधार पर सत करतार आढ़त के मालिक कंधाला जट्टां के रहने वाले प्रभजीत सिंह पर दर्ज किया है। मुख्तयार सिंह ने बताया कि वह पल्लेदारी ठेके का काम करता है। बुधवार रात को करतार आढत अड्डा सरां वालों का प्रवासी मजदूर हमारे टैंट में आकर बिना वजह शोर मचाने लग गया। उसे रोकने पर उसने गाली गलौज किया। थोड़ी देर बाद सत करतार आढ़त अड्डा सरां का मालिक प्रभजीत सिंह वहां आ गया तथा उसने अपने पिस्तौल के साथ हवाई फायर कर दिया। टांडा पुलिस ने असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।