24 ग्राम नशीले पाउडर सहित एक काबू
हरियाना पुलिस ने 24 ग्राम नशीले पाउडर सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 12:07 AM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 12:07 AM (IST)
संवाद सहयोगी, हरियाना : हरियाना पुलिस ने 24 ग्राम नशीले पाउडर सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मुनीष कुमार निवासी सुखियाबाद के रूप में हुई है। एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि रविवार को उन्होंने हुसैनपुर चोअ के पास नाकेबंदी की थी। इस दौरान मुनीष को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया तो उसने भागने का प्रयास किया। उन्होंने उसे काबू कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 24 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें