पड़ोसी ने दस साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, पीड़िता की हालत गंभीर
घर में अकेली देख युवक ने दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
होशियारपुर, जेएनएन। पड़ोस में रहने वाले युवक ने दस साल की बच्ची से दुष्कर्म कर डाला। हरियाना पुलिस थाने के तहत मामला सामने आया है। बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल होशियारपुर भर्ती करवाया गया लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के गांव राम तलाइयां के रहने वाले आरोपित नरिंदर कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपित नरिंदर कुमार दो महीने पहले उत्तर प्रदेश से होशियारपुर में अपने भाई के साथ काम करने आया था। उसके पड़ोस में उत्तर प्रदेश का ही एक और परिवार रहता है। पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस से शिकायत की है कि उसका पति एक फैक्ट्री में काम करता है। वह खुद लोगों के घरों में काम कर परिवार का पालन पोषण करती है।
शनिवार को जब वह दोनों काम के लिए निकले तो आरोपित मौका पाकर घर में घुस गया। उसने कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद कर लिया। बच्ची को डराकर उससे दुष्कर्म किया। बच्ची चिल्लाने लगी तो आसपास रहने वाले लोगों को शक हुआ। वह तुरंत घर लौट आई। उसने धक्का देकर दरवाजा खोला तो आरोपित बच्ची के साथ आपत्तिजनक हालत में था। आरोपित मौके से धक्का देकर फरार हो गया। खून से लथपथ बच्ची को लेकर वह सरकारी अस्पताल भूंगा पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उसे होशियारपुर रेफर कर दिया। होशियारपुर में भी बच्ची की हालत में सुधार नहीं होने पर उसे अमृतसर रेफर किया गया है।
पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
आरोपित बच्ची से दुष्कर्म के बाद वापस उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे भिखोवाल बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें