भद्दे शब्दों से परेशान नाबालिग लड़की ने निगला जहर
मुझसे बात कर लो और मुझसे संबंध बना लो जैसे अश्लील बातें से परेशान हो कर नाबालिग लड़की ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके कारण लड़की की हालत बिग
संवाद सहयोगी, माहिलपुर/गढ़शंकर
'मुझसे बात कर लो और मुझसे संबंध बना लो।' ऐसे भद्दे एवं अश्लील शब्द एक युवक द्वारा बोले जाने से परेशान होकर एक नाबालिग लड़की ने जहर निगल लिया। इसके बाद नाबालिग लड़की की हालत बिगड़ने पर उक्त आरोपित युवक लड़की को उनके घरवालों की सहायता से निजी अस्पताल ले गया और जाते समय भी उसके कान में कुछ शब्द बोल गया। बाद में उसने अस्पताल से जबरन छुट्टी दिलवा कर लड़की को घर भेज दिया। मगर, उक्त लड़की की हालत और बिगड़ने के कारण उसके घरवालों ने उसे दूसरे अस्पताल में दाखिल करवा दिया। वहां, डॉक्टरों द्वारा लड़की से पूछने पर पता चला कि उसने जहर निगला है, तो उक्त निजी अस्पताल के डॉक्टर ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के बयान लिए। इस पर पीड़ित लड़की ने बताया कि गांव का उक्त आरोपित युवक उसे परेशान करता है, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
होशियारपुर के निजी अस्पताल में दाखिल पीड़ित लड़की के माता-पिता हाल निवासी ढ़ाडा कलां ने दैनिक जागरण को बताया कि उसकी सबसे छोटी लड़की की तबीयत 23 अगस्त को बिगड़ने के कारण उसे कोट फतूही के निजी अस्पताल में गांव के ही हरदीप ¨सह की सहायता से दाखिल कराया गया। बाद में उक्त युवक ही उनकी लड़की को अस्पताल से छुट्टी कराकर घर छोड़ गया। घर लौटने पर लड़की की तबीयत बिगड़ने लगी, तो उन्होंने कोट फतूही के दूसरे निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने उनकी लड़की से बात की तो उसने उन्हें बताया कि उसने चूहों को मारने वाला जहर निगल लिया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस को उनकी लड़की ने बयान दिया है कि गांव का उक्त आरोपित युवक छह माह से उसे आते-जाते उससे बात करने और संबंध बनाने के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल करता था। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि उनकी लड़की अभी भी आइसीयू वार्ड में ¨जदगी और मौत से जंग लड़ रही है। उक्त माता-पिता ने मांग की है कि उन्हें न्याय चाहिए, क्योंकि आरोपित राजीनामा करने के लिए दवाब बना रहे हैं। जबकि उनकी लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।
उधर, इस बारे में माहिलपुर थाना के एएसआइ दलजीत कुमार का कहना है कि लड़की की गंभीर हालत के कारण उसका बयान नहीं लिया जा सका है।