मनोहर ¨सह को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
जेएनएन, होशियारपुर पावरकॉम सिटी डिवीजन में कार्यरत लाइनमैन मनोहर ¨सह 31 वर्ष की सेवा के बाद सेवान
जेएनएन, होशियारपुर
पावरकॉम सिटी डिवीजन में कार्यरत लाइनमैन मनोहर ¨सह 31 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस मौके पर उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीओ जस¨वदर ¨सह सिटी डिवीजन ने विशेष तौर पर पहुंचकर मनोहर ¨सह को बधाई दी व उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हर माह कर्मचारी रिटायर्ड हो रहे हैं और जो शेष कर्मचारी रह रहे हैं उन पर काम का बोझ बढ़ रहा है। बावजूद इसके कर्मचारी जन सेवाओं को पूरी तरह से मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत हैं।
उन्होंने कहा कि मनोहर ¨सह एक मेहनती और ईमानदार शख्सीयत के व्यक्ति हैं और सेवानिवृत्ति होने पर भी उन्हें वही सम्मान मिलता रहेगा, जो उन्हें सेवा के दौरान मिला है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी हमारा अहम अंग हैं। उनका सम्मान हम सभी का कर्तव्य है।
इस मौके पर जेई बलवंत ¨सह, जेई शाम सुंदर, जेई अश्विनी, निर्मल ¨सह, मनजीत ¨सह सहित पावरकॉम के अन्य कर्मचारी व स्टाफ सदस्य मौजूद थे।