विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब के होशियारपुर में LPG टैंकर में ब्लास्ट, आग के गोले में तब्दील हुआ गांव; दो की मौत, 100 से अधिक लोग झुलसे

Published: Fri, 22 Aug 2025 11:20 PM (IST)Updated: Sat, 23 Aug 2025 01:31 AM (IST)

होशियारपुर के मंडियाला गांव के पास एलपीजी से भरे एक टैंकर में विस्फोट हो गया जिसमें 100 से ज़्यादा लोग ...और पढ़ें

होशियारपुर में एलपीजी टैंकर फटने से 100 से ज्यादा लोग झुलसे। फोटो जागऱण
होशियारपुर में एलपीजी टैंकर फटने से 100 से ज्यादा लोग झुलसे। फोटो जागऱण

HighLights

  1. गैस प्लांट से महज 500 मीटर दूर हुआ हादसा, आग का गोला बना गांव
  2. बोलेरो की टक्कर से पलटा था टैंकर, 30 से 80 प्रतिशत झुलसे हैं लोग
  3. गांव मंडियाला में 20 के करीब घर, तीन मकान पूरी तरह हो गए राख

हजारी लाल, होशियारपुर। होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर स्थित गांव मंडियाला के पास शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे किसी वाहन की टक्कर से एलपीजी से भरा टैंकर पलट गया। इससे टैंकर में भरी गैस से पूरा गांव आग के गोले में तब्दील हो गया। दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 लोग झुलस गए। घटना स्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर गैस प्लांट है। गनीमत रही कि गैस का रिसाव वहां तक नहीं पहुंचा।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जहां ट्रैफिक को वहीं रोक दिया और गांव में घरों में लगी आग की चपेट में आए लोगों को निकाल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

हादसे में झुलसे प्रत्यक्षदर्शी गुरमुख सिंह ने बताया कि यह हादसा टैंकर के किसी वाहन से टकरान के बाद पलट जाने से हुआ। टैंकर के पलटते ही इसमें धमाका हुआ तो लोगों ने समझा कि कोई बम धमाका हुआ है।

पूरा गांव आग के गोले में तब्दील हो गया

लोग कुछ समझ पाते देखते ही देखते गैंस टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा। जैसे ही गैस ने पूरे गांव को अपनी चपेट में लिया तो किसी घर की जल रही आग से पूरा गांव आग के गोले में तब्दील हो गया। एहतियात के तौर पर होशियारपुर जालंधर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। झुलसे लोगों को सरकारी अस्पताल लाया जा रहा है।