लायन मोहिदर सिंह ने वृद्ध आश्रम में मनाया जन्मदिन
लायन क्लब होशियारपुर ने क्लब के सबसे सीनियर सदस्य लायन मोहिदर सिंह का जन्मदिन वृद्ध आश्रम राम कॉलोनी कैंप में मनाया।
जेएनएन, होशियारपुर: लायन क्लब होशियारपुर ने क्लब के सबसे सीनियर सदस्य लायन मोहिदर सिंह का जन्मदिन वृद्ध आश्रम राम कॉलोनी कैंप में मनाया। क्लब प्रेजीडेंट लायन बरजिदरजीत सिंह ने बताया कि वृद्ध आश्रम में जन्मदिन का केक वहां पर रह रहे बुजुर्गों से कटवाया गया। इस मौके पर बुजुर्गों को फल आदि वितरित किए गए। लायन मोहिदर सिंह ने कहा कि बुजुर्गों के साथ जन्मदिन मनाने से खुशी मिलती है। क्लब प्रेजीडेंट ने बताया कि सुधार घर में रह रहे बच्चों को भी फल, केक आदि बांटे गए। इस मौके पर क्लब के मेंबरों ने बुजुर्गों के साथ लायन मोहिदर सिंह के जन्मदिन का केक काट कर उनको अपनी खुशी में शामिल किया। इस अवसर पर लायन महानवीर सिंह, ओंकार सिंह, विनोद पासान, दविदर पाल सिंह, संजीव कुमार, जगतार सिंह, संजीव अरोड़ा, जगमीत सिंह, रविदर सिंह व जसविदर सिंह उपस्थित थे।